फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Bhagwant Mann distributed appointment letters to 560 newly appointed sub-inspectors at Jalandhar PAP

Jalandhar: सीएम भगवंत मान ने 560 सब इंस्पेक्टरों को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा-अब बिना सिफारिश मिलती है नौकरी

Sat, 09 Sep 2023 01:23 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 09 Sep 2023 01:23 PM IST
सार

इस दौरान सीएम ने कहा कि आज से पहले ऐसे दिन आए ही नहीं कि बिना पैसा व सिफारिश नौकरी मिल जाए। लेकिन अब प्रतिभा चली है, पेन चला है। जो टेस्ट पास कर गया, वह पुलिस परिवार का हिस्सा बन गया।

विज्ञापन
CM Bhagwant Mann distributed appointment letters to 560 newly appointed sub-inspectors at Jalandhar PAP
नियुक्ति पत्र देते सीएम भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम भगवंत मान ने शनिवार को जालंधर में पंजाब आर्म्ड पुलिस हेडक्वार्टर में नवनियुक्त 560 सब इंस्पेक्टरों को नियुक्ति पत्र बांटे। इनकी भर्ती प्रकिया पिछले साल अगस्त माह में शुरू की गई थी। डिस्ट्रिक्ट पुलिस में सब- इंस्पेक्टर, आर्म्ड पुलिस, इनवेस्टीगेशन और इंटेलीजेंस कैडर में कैंडिडेट्स के लिए 560 नए सब इंस्पेक्टर भर्ती किए गए हैं।

विज्ञापन


इस दौरान सीएम ने कहा कि आज से पहले ऐसे दिन आए ही नहीं कि बिना पैसा व सिफारिश नौकरी मिल जाए। लेकिन अब प्रतिभा चली है, पेन चला है। जो टेस्ट पास कर गया, वह पुलिस परिवार का हिस्सा बन गया। पहले टेस्ट पास कर लेते थे लेकिन मंत्री की सिफारिश के बिना नौकरी नहीं मिलती थी। अब मामा-चाचा की सिफारिश बंद है। अब तो टीवी से पता चलता है कि मुझे नौकरी मिल गई है। मान ने कहा कि हम कैप्टन अच्छे बना रहे हैं। उन्होंने डीजीपी गौरव यादव से कहा कि टीम आप चुनो, मुझे परिणाम चाहिए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: फैंसी नंबरों का शौक: चंडीगढ़ियों ने CH-01 सी के नंबरों पर खर्च दिए 24.25 करोड़, आरएलए के आंकड़ों का खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा-राजस्थान के युवाओं की भर्ती पर दिया स्पष्टीकरण
पंजाब पुलिस में राजस्थान व हरियाणा के युवाओं को भर्ती करने के विपक्ष के आरोप पर मान ने कहा कि ये 95 फीसदी पंजाबी हैं। 31 हरियाणा व चार राजस्थान के हैं लेकिन वह पंजाबी से दसवीं पास है और पंजाबी परिवार हैं। विपक्षी वाले सुबह उठकर नुक्स निकालते हैं। मान ने कहा कि पंजाब का मुंडा जब कनाडा पुलिस में भरती होता है तब तो खुशी मनाते हैं। 

कांग्रेस पर हुए हमलावर
कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा के आरोप पर मान ने कहा कि मुझे किसी ऐरै गैरे नत्थू खैरे से क्लीन चिट लेने की जरूरत नहीं है। पंजाब को आगे ले जाने के लिए मैं दिन रात नहीं सोता। सीएम ने कहा कि राजा वड़िंग और मजीठिया शर्त लगाकर पंजाबी में 50 फीसदी अंक लेकर दिखाएं। सनावर में दून के पहाड़ी स्कूल में पंजाबी नहीं है। हमें यह लोग पंजाबी सिखाएंगे। मान ने कहा कि मुझ में नुक्स निकालने से पहले पता कर लिया करो। नुक्स निकालने वाले जल्दबाजी कर रहे हैं।

इस अवसर पर सीएम ने कहा कि 1700 कांस्टेबल भर्ती होंगे। 2,75000 आवेदन आ चुके हैं। सीएम ने कहा कि सड़क सुरक्षा फोर्स वाला पंजाब पहला सूबा होगा। एसएसएफ से हम 2500 लोगों की जान हर साल बचाने में कामयाब होंगे। हम 35 हजार 848 नौकरियां दे चुके हैं। मान ने नए भर्ती लोगों से कहा कि इस नौकरी को पहली या आखिरी नौकरी न समझो। नौकरी के साथ साथ पढ़ो और आगे बढ़ो। हमारी पैनी नजर है जो मेहनत से काम करता है हम उसको आगे ले आते हैं। 


पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग पर हमलावर होते हुए मान ने कहा कि राजा वड़िंग राजस्थान की बात करते हैं। आने वाले दिनों में पता चलेगा कि पंजाब की बसों को राजस्थान से बॉडी क्यों लगवाई गई।  

हमें बच्चों को टैलेंट देना है
सीएम ने कहा कि एक गांव ऐसा था जहां से 75 साल में कोई सरकारी नौकर नहीं था, आज उस गांव के 5 मुलाजिम है। यूपीएससी के लिए आठ सेंटर खोले जा रहे हैं। हमें मजदूर नहीं अपने बच्चों को शिक्षा व टैलेंट देना है। 

मेरे खिलाफ कोई इल्जाम हो तो खा लूंगा सल्फास
इस दौरान सीएम ने कहा कि मेरे खिलाफ कोई मामला नहीं है। एक रुपये का कोई इल्जाम लगा दे तो मैं रिश्वत के स्थान पर सल्फास खा जाऊंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed