फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Bhagwant Maan controversy statement on Operation Sindoor

'वन नेशन वन हसबैंड' पर सियासी बवाल: पंजाब सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी पर किया कटाक्ष, भड़की भाजपा

Tue, 03 Jun 2025 05:57 PM IST
शाहिल शर्मा ANI, चंडीगढ़
ANI, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 03 Jun 2025 05:57 PM IST
सार

पंजाब के सीएम भगवंत मान के ऑपरेशन सिंदूर पर दिए गए विवादित बयान पर सियासी घमासान मच गया है।  इसको लेकर भाजपा ने भगवंत मान से इस्तीफे की मांग की है। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
CM Bhagwant Maan controversy statement on Operation Sindoor
भगवंत मान, सीएम पंजाब - फोटो : ANI

विस्तार

बीजेपी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की ऑपरेशन सिंदूर को लेकर की गई टिप्पणियों की कड़ी निंदा की है। बीजेपी ने मांग की है कि सीएम मान को अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए। बीजेपी नेताओं ने भगवंत मान के बयानों को गैर-जिम्मेदाराना और आपत्तिजनक करार दिया है। पार्टी का कहना है कि ऑपरेशन सिंदूर, जो एक महत्वपूर्ण सुरक्षा अभियान था, उस पर पंजाब के सीएम की टिप्पणी न केवल अनुचित है, बल्कि यह राष्ट्रीय हितों के खिलाफ भी है। बीजेपी ने इसे पंजाब सरकार की विफलता और असंवेदनशीलता का प्रतीक बताया।

विज्ञापन


पंजाब के सीएम का विवादित बयान 
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि भाजपा घर-घर जाकर सिंदूर बांटेगी, उन्होंने कहा कि क्या आप मोदी के नाम का सिंदूर लगाएंगे? क्या यह एक राष्ट्र, एक पति योजना है? इसको लेकर पंजाब के बीजेपी प्रवक्ता प्रीतपाल सिंह बलियावाल ने कहा, "भगवंत मान का बयान निंदनीय है। उन्हें तत्काल माफी मांगनी चाहिए और अपनी जिम्मेदारी से इस्तीफा देना चाहिए।" पार्टी ने यह भी दावा किया कि मान की टिप्पणियां पंजाब की जनता और सुरक्षा बलों का अपमान करती हैं। बीजेपी प्रवक्ता ने सीएम भगवंत मान के विवादित बयान की एक क्लिप भी X परो पोस्ट की है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब सरकार पर सवाल
बीजेपी ने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने बार-बार गलत नीतियों और बयानों से राज्य की छवि को नुकसान पहुंचाया है। पार्टी ने केंद्र सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करने की भी मांग की है। बीजेपी ने मांग की है कि भगवंत मान के बयानों की जांच की जाए और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई हो। पार्टी ने कहा कि इस तरह के बयान देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा बन सकते हैं।



ये भी पढ़ें: पंजाब में पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार: ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी कर रहा था साझा, तरनतारन से पकड़ा गया


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed