{"_id":"3c1a652c9e5b4203ed861642c98f4b59","slug":"cm-badal-will-inaugurate-of-mandi-board-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी बोर्ड दफ्तर की आज शुरूआत करेंगे सीएम बादल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी बोर्ड दफ्तर की आज शुरूआत करेंगे सीएम बादल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 11 Jul 2014 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-65 में बनाए जा रहे मंडी बोर्ड के दफ्तर की नई बिल्डिंग का शनिवार को शुभारंभ होगा। इस मौके सीएम प्रकाश सिंह बादल मुख्य मेहमान होंगे। बिल्डिंग को तैयार करने में 65 करोड़ रुपये की लागत आई है। इसमें सभी तरह की आधुनिक सुविधाओं उपलब्ध रहेंगीं।
विज्ञापन
मंडी बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक ऑफिस बिल्डिंग करीब दो एकड़ जगह में बनाई गई है। बिल्डिंग का कवर्ड एरिया 1 लाख 50 हजार वर्ग फुट है। साथ ही बेसमेंट का एरिया 57 हजार वर्ग फुट है। इमारत में सेहत सेवाएं, बैंक, कैंटीन एवं सिक्योरिटी का इंतजाम रहेगा।
विज्ञापन
बिल्डिंग में डबल ग्लास लगाए गए हैं। हर साल इनसे 73 फीसदी गर्मी या सर्दी अंदर नहीं आ सकेगी। बिल्डिंग में नेचुरल रोशनी का प्रबंध भी रहेगा। जिससे बिजली की बचत भी होगी। इसमें तीन मीटिंग हाल बनाए गए हैं। बडे़ मीटिंग हाल में 110 एवं दो छोटे मीटिंग हाल में 42-42 व्यक्तियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। भवन बिल्डिंग मैनेजमेंट सिस्टम तकनीक के अधीन बनाई गई है।
विज्ञापन
मंडी बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि पहले पंजाब मंडी बोर्ड का दफ्तर सेक्टर-17 में था। जहां जगह की कमी के कारण ब्रांचों के मुलाजिम एवं अधिकारी सेक्टर-35 चंडीगढ़ स्थित किसान भवन तथा अन्य स्थानों पर बैठते थे।
नई बिल्डिंग छह मंजिला है। इसके बाद सारे दफ्तर एक ही छत के नीचे आ जाएंगे। जिससे लोगों को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। विभाग को उम्मीद है कि अब नई एसी मंडी में चहल-पहल बढ़ेगी।