फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Badal visited Golden Temple priest refused to give Siropa, sentence

स्वर्ण मंदिर पहुंचे सीएम बादल को सिरोपा देने से ग्रंथी का इनकार

Sat, 04 Jun 2016 12:27 AM IST
एजेंसी/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
एजेंसी/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Sat, 04 Jun 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
CM Badal visited Golden Temple priest refused to give Siropa,  sentence
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल - फोटो : अमर उजाला

स्वर्ण मंदिर में माथा टेकने पहुंचे सीएम बादल को सिरोपा देने से इनकार करना अरदास‌िए ग्रंथी को पड़ा महंगा। दरअसल स्वर्ण मंदिर में शुक्रवार को माथा टेकने पहुंचे मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को अरदास कर रहे ग्रंथी बलबीर सिंह ने सिरोपा देने से इनकार कर दिया। अधिकारियों ने बलबीर सिंह पर सिरोपा देने का दबाव डाला लेकिन वह नहीं माने। इस पर एसजीपीसी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अरदासिए का तबादला माछीवाड़ा के एक गुरुद्वारे में कर दिया।

विज्ञापन


बलबीर इससे पहले डिप्टी सीएम सुखबीर बादल को भी सिरोपा भेंट करने से इनकार कर चुके हैं। दरअसल, शुक्रवार को सीएम बादल ने स्वर्ण मंदिर माथा टेका और फिर सिरोपा के लिए कुछ समय इंतजार किया लेकिन उन्हें सिरोपा भेंट नहीं किया गया। यह देख सीएम के साथ मौजूद एसजीपीसी अधिकारियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने अरदासिए बलबीर सिंह पर सिरोपा देने का दबाव बनाया लेकिन वह नहीं माने।
विज्ञापन


इस पर सीएम केवल प्रसाद लेकर लौट गए। इस पर नाराज एसजीपीसी ने तत्काल मामले की जांच के आदेश देते हुए अरदासिए बलबीर सिंह का तबादला माछीवाड़ा के एक गुरुद्वारा साहिब में कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पहले भी हुआ है ऐसा
यह पहली बार नहीं है जब किसी अरदासिए ने सिरोपा देने से इनकार किया हो। इससे पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी, पंजाब कांग्रेस प्रमुख कैप्टन अमरिंदर सिंह और डिप्टी सीएम सुखबीर बादल को भी सिरोपा नहीं दिया गया था।

बलबीर सिंह ने बताया कि बादल सरकार ने गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की। मैं इससे खासा निराश हूं। मैंने जो भी किया वह गुरु साहिब का हुक्स समझ किया।

 
अवतार सिंह मक्कड़, एसजीपीसी प्रमुख ने कहा क‌ि ड्यूटी में कोताही बरतने के चलते अरदासिए बलबीर सिंह का तबादला कर दिया गया है। इस पूरे मामले की जांच भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed