{"_id":"579ba15f4f1c1ba61521e51b","slug":"cm-badal-presided-punjab-cabinet-meeting-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब कैबिनेट बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर, देखिए एक नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब कैबिनेट बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर, देखिए एक नजर
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Updated Sat, 30 Jul 2016 09:15 AM IST
विज्ञापन
Punjab Cabinet Meeting
- फोटो : amar ujala
पंजाब कैबिनेट ने शुक्रवार को 100 एसडीओ, 1227 पटवारी और 1600 पुलिसकर्मियों की भर्ती के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इमरजेंसी और पंजाबी सूबा के जंगी योद्धाओं को वित्तीय मदद को मंजूरी देने के अलावा गैरअधिकृत प्लाट, कालोनियों और इमारतों को रेगुलर करने की योजना की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी। सब तहसील मजीठा को अपग्रेड कर सब डिवीजन बनाने का फैसला लिया गया, जबकि मैरिज पैलेस पालिसी को आवश्यक संशोधन की मंजूरी भी कैबिनेट ने दे दी।
मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि इमरजेंसी और पंजाबी सूबे के लिए संघर्ष करते हुए कम से कम तीन माह तक जेल में रहने वाले योद्धाओं को प्रत्येक माह एक हजार रुपये मदद देने का फैसला लिया गया है। तीन से छह माह तक जेल में रहने वालों को 1500 रुपये और उससे ज्यादा जेल में संघर्ष करने वाले योद्धा को 2000 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। जंगी योद्धा को इसके लिए जेल का सर्टिफिकेट या दो साथी योद्धाओं के सर्टिफिकेट प्रमाण के तौर पर जमा करने होंगे। यह प्रमाण वही योद्धा दे सकता है, जिसका खुद का पर्याप्त सर्टिफिकेट होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत और शहरी में नगर पालिका आवश्यक जांच के बाद सर्टिफिकेट जारी कर सकती हैं।
सरकार ने हाल में मनोनीत छह मुख्य संसदीय सचिव के स्टाफ की नियुक्ति के प्रस्ताव को पारित कर दिया। प्रस्ताव के अनुसार छह निजी सचिव, छह निजी सहायक, छह क्लर्क, छह टेलीफोन अटेंडेंट, छह चपरासी और छह रसोइये शामिल हैं। प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कैबिनेट ने पंजाब सिविल सर्विसेज (एग्जीक्यूटिव ब्रांच) की 25 पदों को भरने की समीक्षा करने के प्रस्ताव को भी पारित कर दिया। राज्यमंत्री के रैंक में उपमुख्यमंत्री के सलाहकार के रूप में मनजिंदर सिंह सिरसा की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। कैबिनेट ने सूचना के अधिकार अधिनियम 2011 को संशोधित करने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दे दी।

Trending Videos
जन्म तिथि के लिए यह प्रमाण पत्र होंगे स्वीकार
CM Prakash Badal
- फोटो : file photo
गैरअधिकृत कालोनियों के प्लाट और इमारतों को नियमित करने के लिए नई पालिसी बनाने को भी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। रेगुलर करने के लिए 4,39,902 आवेदन सरकार को प्राप्त हुए हैं। आवास, शहरी विकास और स्थानीय निकाय विभाग में लंबित मामलों और आवेदन जमा करने में असफल रहने वाले अन्य राज्यों में रहने वाले लोगों व एनआरआई के लिए सरकार ने अंतिम तिथि छह माह के लिए बढ़ा दी है।
सिंचाई विभाग में सीधे एसडीओ पद पर भर्ती के लिए सौ खाली पदों को भरने की मंजूरी दे दी गई। यह भर्ती आईआईटी रूड़की विश्वविद्यालय या प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय से परीक्षा के आधार पर होगी। इसी तरह राजस्व विभाग में 1227 पटवारियों की भर्ती के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया। यह भर्ती गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर के मार्फत होगी। यह पद तीन सालों में भरे जाएंगे। पहले साल 50 फीसदी और अगले दो सालों में 25-25 फीसदी पद भरे जाएंगे।
इसके अलावा पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट सिविल जज (जूनियर डिवीजन) कम ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट को 121 पदों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने की मंजूरी दे दी। ग्रामीण इलाकों के लोगों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए गृह विभाग के 4000 कांस्टेबल और 750 कांस्टेबल ड्राइवर की भर्ती के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई। इसके अलावा पुलिस विभाग में अन्य पदों के लिए लगभग 1150 पदों को भी मंजूरी दे दी गई, जिसमें एएसआई से लेकर डीएसपी तक के पद शामिल हैं।
जन्म तिथि के लिए यह प्रमाण पत्र होंगे स्वीकार
बुढ़ापा पेंशन और अन्य वित्तीय मदद योजनाओं के लिए वोटर कार्ड, इलेक्ट्राल रोल, राशन कार्ड, आधार कार्ड, मैट्रिक सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रार की ओर से जारी जन्म प्रमाण पत्र को जन्म तिथि के लिए उपयोग किया जा सकेगा।