{"_id":"5741bc224f1c1bb41569094b","slug":"cm-badal-met-to-saint-dhadrianwaleon-on-attack-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत ढंडरियां वाले से मिले सीएम बादल, जल्द इंसाफ का दिया भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत ढंडरियां वाले से मिले सीएम बादल, जल्द इंसाफ का दिया भरोसा
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
Updated Mon, 23 May 2016 05:41 PM IST
विज्ञापन
सीएम बादल ने संंत ढंडरिया वाले से मुलाकात की
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने रविवार को पटियाला-संगरूर रोड स्थित गुरुद्वारा परमेश्वर द्वार पहुंचकर बाबा रणजीत सिंह ढडरियांवाले से मुलाकात की। इस दौरान बादल ने संत ढडरियां वाले को जल्द ही न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। बादल ने कहा कि सरकार इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। जल्द असली गुनाहगारों तक पहुंचकर सजा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
बादल करीब 25 मिनट तक बाबा ढ़डरियांवाले के साथ रहे। बादल ने बाबा ढ़डरियांवाले को बताया कि इस घटना में शामिल होने के आरोप में पुलिस अब तक आठ व्यक्तियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कायरतापूर्ण कृत्य की जितने सख्त शब्दों में निंदा की जाए उतनी कम है।
विज्ञापन
मामले की जांच में प्रगति के सवाल पर बादल ने कहा कि मुख्यमंत्री की हैसियत से अभी किसी भी तरह का अवलोकन या आकलन करना अनैतिक व अनुचित होगा। इससे जांच प्रभावित हो सकती है। जांच अभी महत्वपूर्ण दौर में है। टिप्पणी करने की स्थिति में जांच में केवल बाधा ही उत्पन्न होगी।
विज्ञापन
राज्य में कानून व्यवस्था पर चर्चा करने के लिए पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाए जाने की मांग के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे भला कैसे, कोई सार्थक उद्देश्य पूरा होगा जब राज्य सरकार ने पहले ही इस मामले का लगभग खुलासा कर दिया है। बादल ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।
उन्होंने सभी विपक्षी दलों से अपील की है कि वे इस संवेदनशील मुद्दे पर संयम बनाए रखें। अन्यथा राजनीतिक रूप से दिया गया किसी भी प्रकार का गैर जिम्मेदाराना या अनुचित बयान राज्य में सौहार्दपूर्ण वातावरण को खतरे में डाल सकता है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा भी मौजूद रहे।