फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cm badal discussed sysl water issue with pm narendra modi at kotkapura rally

बादल ने मांगा दरिया तो बूंद का नुस्खा थमा गए PM मोदी, यूं हुई बातचीत

Mon, 30 Jan 2017 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटकपूरा (फरीदकोट)
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटकपूरा (फरीदकोट) Updated Mon, 30 Jan 2017 09:50 AM IST
विज्ञापन
cm badal discussed sysl water issue with pm narendra modi at kotkapura rally
कोटकपूरा में मोदी की रैली
शिअद भाजपा गठबंधन की जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने पंजाब के पानी के मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि पंजाब के पानी को छीनने की कोशिशें की जा रही है। जवाब में प्रधानमंत्री ने पंजाब को बूंद बूंद सिंचाई योजना को अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि माइक्रो सिंचाई स्कीम से न सिर्फ पानी की बचत होती है बल्कि फसल भी अच्छी होती है। देश भर में 15 हजार हेक्टेयर रकबे को स्कीम के दायरे में लाया जा चुका है। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक दूसरे की शान में खूब कसीदे पढ़े।
विज्ञापन


बादल को मोदी ने लौह पुरुष कहकर संबोधित किया। वहीं प्रधानमंत्री ने बादल की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से करते हुए उन्हें चौधरी चरण सिंह और चौधरी देवीलाल जैसा महान किसान राजनीतिज्ञ करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में कई नेता देखे है लेकिन अटल बिहारी वाजपेयी व प्रकाश सिंह बादल का जिक्र करना जरूरी समझता हूं। यह दोनों नेता ही किसी की आलोचना भी बड़े ही सभ्य तरीके से करते हैं।


महात्मा गांधी कहते थे कि भारत गांवों व किसानों में बसता है लेकिन आजादी के बाद चौधरी चरण सिंह, चौधरी देवी लाल और प्रकाश सिंह बादल ही तीन ऐसे राजनेता हैं जो किसान वर्ग से आते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed