फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Badal contest from lambi nd sukhbir from jalalabad

विस चुनाव: सीएम बादल लंबी तो सुखबीर जलालाबाद से ही लड़ेंगे चुनाव

Thu, 05 Jan 2017 09:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 05 Jan 2017 09:29 PM IST
विज्ञापन
CM Badal contest from lambi nd sukhbir from jalalabad
सुखबीर जलालाबाद से ही लड़ेंगे चुनाव - फोटो : File Photo
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) संरक्षक व पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल लंबी और शिअद अध्यक्ष व उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल जलालाबाद विधानसभा हलके से चुनाव लड़ेंगे। इन दोनों सीटों पर बादल पिता-पुत्र हमेशा से चुनाव लड़ते रहे हैं। शिअद प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने वीरवार को इन सीटों पर बादल पिता-पुत्र के नामों का विधिवत एलान किया।
विज्ञापन


बीते कुछ हफ्तों से अटकलें लगाई जा रही थीं कि त्रिकोणीय चुनाव मुकाबले में बादल पिता-पुत्र अपनी परंपरागत सीटों को छोड़ सकते हैं। इन सीटों पर इस बार बादल पिता-पुत्र को कांग्रेस के साथ ही आम आदमी पार्टी (आप) का सामना भी करना है। आप की ओर से संगरूर से सांसद भगवंत मान को जलालाबाद सीट पर सुखबीर बादल के खिलाफ उतारा गया है, जबकि दिल्ली के विधायक जरनैल सिंह को लंबी सीट पर प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ टिकट दिया गया है।
विज्ञापन


भगवंत मान जहां पंजाब में कमेडियन के रूप में पहचाने जाते हैं, वहीं जरनैल सिंह अप्रैल 2009 में उस समय सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने 1984 सिख दंगों के आरोपी कांग्रेस नेताओं को सीबीआई द्वारा क्लीन चिट दिए जाने के विरोध में तत्कालीन गृह मंत्री पी चिदंबरम पर नई दिल्ली में जूता उछाल दिया था। उधर, कांग्रेस की ओर से लंबी और जलालाबाद सीटों से अब तक अपने प्रत्याशियों का एलान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बादल पिता-पुत्र के सीटें बदलने को अटकलों को इसलिए भी बल मिला, क्योंकि शिअद की ओर से अब तक 61 प्रत्याशियों की सूची जारी करने के बावजूद बादल पिता-पुत्र की तय सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित नहीं किए गए। इसी बीच, यह भी चर्चा शुरू हो गई कि सुखबीर बादल जलालाबाद सीट छोड़कर खरड़ या बरनाला से चुनाव लड़ सकते हैं। इस चर्चा को आप और कांग्रेस की ओर से काफी समय तक चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed