फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM badal, 2 teachers climbed on water tank, policemen suspended

सीएम के संगत दर्शन से पहले टंकी पर चढ़े 2 अध्यापक, पुलिस कर्मी सस्पेंड

Mon, 12 Dec 2016 08:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बस्सी पठाना/फतेहगढ़ साहिब
ब्यूरो/अमर उजाला, बस्सी पठाना/फतेहगढ़ साहिब Updated Mon, 12 Dec 2016 08:31 PM IST
विज्ञापन
CM badal, 2 teachers climbed on water tank, policemen suspended
सीएम रैली की सुरक्षा में चूक - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा हलका बस्सी पठाना की अनाज मंडी में सोमवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के संगत दर्शन से पहले जिला पुलिस प्रशासन के हाथ पैर उस समय फूल गए जब उनको पता चला कि संगत दर्शन से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित पानी की टंकी पर महिला और पुरुष अध्यापक मांगों को लेकर मोर्चा संभाले हैं। 
विज्ञापन


ये महिला और पुरुष अध्यापक कब पानी की टंकी पर चढ़े इसकी न तो पुलिस की खुफिया टीम को पता चला न ही रैली के पहले जायजा लेने वालों को। पानी के टंकी के नीचे शहीद किरनजीत कौर एक्शन कमेटी पंजाब के बैनर तले 50 के करीब अध्यापकों ने अपनी मांगों को लेकर पंजाब सरकार और शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। टंकी पर चढ़े दो अध्यापकों की पहचान सरबजीत कौर मोहाली और सिमरजीत सिंह मानसा के रूप में हुई है। इनके पास पेट्रोल से भरी बोतल और जहर पाया गया है। 
विज्ञापन


दो पुलिस अधिकारी सस्पेंड-एसएसपी
एसएसपी हरचरन सिंह भुल्लर ने कहा कि सीएम सुरक्षा मामले में दाना मंडी में ड्यूटी दे रहे पुलिस मुलाजिमों से सुरक्षा में चूक जरूर हुई है। ड्यूटी पर तैनात दो पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। उनके सस्पेंशन आर्डर जारी कर दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हैं अध्यापकों की मांगें

CM badal, 2 teachers climbed on water tank, policemen suspended
यह हैं अध्यापकों की मांगें - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री से मिला आश्वासन
कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर एक बजे एसपीडी दलजीत सिंह राणा, बस्सी थाना प्रभारी हरी चंद ने यूनियन सदस्यों को मुख्यमंत्री से मिलवाने का आश्वासन देकर उनको पानी की टंकी से नीचे उतारा। संगत दर्शन में टंकी पर चढ़े दोनों अध्यापकों के साथ यूनियन के दो अन्य अध्यापकों को मुख्यमंत्री से मिलवाया गया। मुख्यमंत्री ने अध्यापकों को आश्वासन दिया कि उनकी जो जायज मांग है उसे पूरा किया जाएगा। 

यह हैं अध्यापकों की मांगें 
ईजीएस,एआईए, एसटीआर अध्यापक यूनियन के प्रवक्ता दर्शन सिंह, कुलदीप कौर और दलजीत कौर ने कहा कि सरकार ने उनको वर्ष 2001 में प्राइमरी स्कूलों में अध्यापक रखा था और सरकार ने वर्ष 2003 में उन्हें ईटीटी का कोर्स करने को कहा। कोर्स के बाद 13 वर्ष बीत गए उन्हें पक्का नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि तड़के डेढ़ बजे के आसपास दोनों अध्यापक पानी की टंकी पर चढ़ गए थे जिसकी खबर किसी को नहीं लगी।

रोष धरने में उनकी मुख्य मांगे ईटीटी का कोर्स करने के बाद ईटीटी की सरकारी प्राईमरी स्कूल पोस्ट को पक्का करने, ठेके पर काम करने वाले अध्यापकों को नियमित करने, सात महीनों से पेंडिंग तनखाह तुरंत जारी करने, पांच हजार के मासिक भत्ते को बढ़ाकर सरकारी अध्यापकों के बराबर वेतन देने की हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed