फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Amarinder Singh's neighbors in danger ...

सीएम अमरिंदर सिंह के पड़ोसी खतरे में...

Sun, 02 Feb 2020 02:27 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
CM Amarinder Singh's neighbors in danger ...
नयागांव। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के पड़ोसी गांव नयागांव में फायर स्टेशन की कोई सुविधा नहीं है। ऐसे में यहां रह रहे लोग आग से महफूज नहीं हैं। इस बारे में अमर उजाला की टीम ने इलाके के दुकानदारों और निवासियों से बात की तो उन्होंने बताया कि आग के कारण यहां कई बार हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि आग लगने पर चंडीगढ़ दमकल विभाग वाले बड़ी मुश्किल से आते हैं वो भी देरी से। वहीं मोहाली दमकल विभाग वालों को दस-बारह किलोमीटर दूर से आने में ट्रैफिक की वजह से समय लग जाता है। लोगों ने सांसद मनीष तिवारी से मांग है कि वह नयागांव में फायर स्टेशन और उपकरण उपलब्ध करवाएं।
विज्ञापन

दो बार हो चुकी हैं आग लगने की बड़ी घटनाएं
बता दें कि नयागांव के प्रवेश द्वार में अचानक से शॉर्ट सर्किट से 30 अगस्त को फास्ट फूड, मिठाई, जूस की दुकानों में आग लग गई थी। वहीं 21 अक्तूबर को नाडा रोड पर कंफेक्शनरी की दुकान में आग लगने से तकरीबन 20-30 लाख रुपये का सामान जल गया था। इसके बावजूद भी नगर काउंसिल प्रशासन ने फायर स्टेशन के विषय पर विचार-विमर्श तक नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
यहां पर व्यापार काफी बढ़ गया है। बड़े- बड़े शोरूम, एजेंसियां, बैंक संस्थान आदि यहां पर खुल गए हैं लेकिन फायर स्टेशन की कोई सुविधा नहीं। नयागांव प्रशासन को खुद ही इस बारे में सोचना चाहिए। -अखिल रावत, हर्ष ट्रेडर्स
अधिकारियों के घर में जब तक आग नहीं लगेगी, तब तक वे हमारे दर्द को नहीं समझेंगे। मेरी दुकान में आग लगी थी, 25 लाख का नुकसान हुआ था। इसका क्लेम भी पूरा नहीं मिला। फिर भी अधिकारी गंभीर नहीं है। -प्रदीप गर्ग, मोबाइल कम्युनिकेशन
असल में यहां जिन चीजों की सबसे ज्यादा जरूरत है, उन चीजों की बहुत कम सुविधा है। काउंसिल हर बार करोड़ों रुपये खर्च कर विकास कार्यों में लगाती है लेकिन लोगों की सुरक्षा के लिए फायर स्टेशन के बारे में नहीं सोचती। -रोहित चौहान, प्राइवेट कर्मचारी

नयागांव में कुछ समय पहले विकास नगर में मेरे जानकार के यहां आग लगी थी। तब वहां पर मोहाली और चंडीगढ़ दमकल विभाग को फोन करने पर बुलाया दोनों ने तर्क देकर आने से मना कर दिया था। इसके बाद लोगों ने खुद ही आग बुझाई थी। -सौरव, प्राइवेट कर्मचारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed