{"_id":"8afc47ade52d06a32fecd2f163433ce1","slug":"club-culture-in-city-beautiful","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेशल म्यूजिक के साथ लजीज व्यंजन मिलेंगे यहां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पेशल म्यूजिक के साथ लजीज व्यंजन मिलेंगे यहां
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 06 Feb 2014 01:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी की नाइट क्लब लाइफ में एक और अध्याय जुड़ गया है। सिटी ब्यूटीफुल के क्लब कल्चर में यह नई इंट्री है जाने माने फैशन टीवी एफ टीवी की।
विज्ञापन
फैशन टीवी ने यहां खोला है एफ बार एंड लाउंज। नाइट क्लब के कांसेप्ट के साथ यह यहां लाया है कबाना। जो लाउंज का एक नया कांसेप्ट है।
यहां विश्व स्तरीय व्यंजन, डिस्को और स्पेशल म्यूजिक का मजा मिलेगा। चंडीगढ़ के सिटी इंपोरियम में लांच किए गए इस नाइट क्लब को एफ टीवी के स्टाइल में ही डिजाइन किया गया है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में इस लग्जरी नाइट क्लब के बारे में फैशन टीवी हास्पिटलिटी के अध्यक्ष राजन मधु ने कहा कि चंडीगढ़ के लोग क्रेजी हैं। यहां नाइट लाइफ भी खूब है। इसीलिए यहां पार्टी का अलग आनंद होगा।
विज्ञापन
एफ बार एंड लाउंज के निदेशक गुनकरन सिंह ने कहा कि यंगस्टर्स के लिए यह एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। इस बार को नाइट क्लब के साथ ही लाउंज के तौर पर चलाया जाएगा। जिसमें कोई न कोई नया आर्टिस्ट लाएंगे।
सप्ताह में एक दिन सूफियाना नाइट होगी तो दूसरी ओर लाइव परफारमेंस। इसकी शुरुआत पाकिस्तानी सिंगर फरहान सईद बट्ट से होगी।
यह होगी इंट्री फीस
एफ बार एंड लाउंज में इंट्री फीस दो हजार रुपये होगी। यह फीस वीकेंड्स के लिए है। यह फीस कपल्स के लिए है और इस फीस के लिए उसको कूपन प्रदान किए जाएंगे।
वर्ल्ड क्लास व्यंजन
एफ बार एंड लाउंज में वर्ल्ड क्लास व्यंजन मिलेंगे। यहां थाई, चाइनीज व्यंजन के संग एफ सिग्नेचर काकटेल भी मिल सकेंगी। जिसकी कीमत दो सौ रुपये से लेकर बारह सौ रुपये तक होगी।