फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CLTA: ITF Men's Futures tennis tournament from 25

सीएलटीए में दिखेगा विदेशी टेनिस खिलाड़ियों का जलवा

Sat, 23 Apr 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 23 Apr 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
CLTA: ITF Men's Futures tennis tournament from 25
टेनिस

सीएलटीए में अगले कुछ दिनों में विदेशी टेनिस खिलाड़ी आईटीएफ मेंस फ्यूचर टेनिस टूर्नामेंट में अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए नजर आएंगे। चंडीगढ़ लॉन टेनिस एसोसिएशन की ओर से इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन के ये मुकाबले सेक्टर-10 में 25 से 30 अप्रैल तक खेला जाएगा।

विज्ञापन


इस टूर्नामेंट में विजेता खिलाड़ियों के बीच दस हजार डालर की इनामी राशि मिलेगी। टूर्नामेंट के तहत क्वालीफाइंग सिंगल्स राउंड के मुकाबले 23 और 24 अप्रैल को होंगे। इसमें 7 खिलाड़ियों की क्वालीफाइंग राउंड में और चार खिलाड़ियों की मेन ड्रॉ में एंट्री वाइल्ड कार्ड के जरिये होगी।
विज्ञापन


क्वालीफाइंग राडंड में एंट्री पाने वालों में ये हैं: बीआर निक्शेप, रेयन, विजयंत मलिक, वरुण गिल, सुल्तान सिंह, अटवाल, तुषार, अर्चित जैन।
मैन ड्रॉ में एंट्री पाने वाले: आर्यन, एसडी प्रज्वल देव , रंजीत सिंह, ऋषभ शारदा।  

ये होंगे अधिकारी : डॉ. जसजीत सिंह को टूर्नामेंट का डायरेक्टर बनाया गया है। शीतल को टूर्नामेंट रैफरी। वहीं टूर्नामेंट की टेक्निकल कमेटी को सीएलटीए के सीनियर कोच करण गोलमई देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये देश लेंगे हिस्सा: आईटीएफ मेंस फ्यूचर टेनिस टूर्नामेंट में भारत सहित कई देशों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। जिनमें थाइलैंड, जपान, अमेरिका, कंबोडिया, इंडोनेशिया, फिलिपिंस, तुर्कमेनिस्तान, सिंगापुर, श्रीलंका, ग्रेट ब्रिटेन, पुर्तगाल, जर्मनी, नॉर्वे, तेपई, चीन शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed