फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cloud in Chandigarh, not rain

बादल छाए, पर बारिश नहीं हुई, छाई मायूसी

Sun, 11 Jul 2021 11:58 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Cloud in Chandigarh, not rain
चंडीगढ़। बरसात के लिए रविवार सुबह पूरा माहौल बना। घने बादल आए, लेकिन ऐन वक्त पर बिना बरसे निकल गए। इससे ट्राइसिटी के लोगों को मायूसी हाथ लगी है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि नमी वाली हवाएं आ रही हैं। बारिश के लिए स्थितियां अनुकूल हैं, लेकिन ये हवाएं बादलों में नहीं बदल रहीं, जिससे बारिश नहीं हुई। नम वाली हवाएं बादलों में तभी बदलेगी, जब उन्हें कोई मौसमी सिस्टम मिले या पहाड़। रविवार को जो स्थिति चंडीगढ़ की थी, वही स्थितियां पहाड़ी प्रदेशों की थी। दोनों जगह बादल बने, लेकिन हिमाचल व उत्तराखंड में अच्छी बारिश हुई। पहाड़ी इलाके होने की वजह नम वाली हवाएं ऊपर उठीं और बादल बन गए। जबकि चंडीगढ़ में ऐसा सपोर्ट नहीं मिल पाया, लेकिन पहाड़ी इलाका नजदीक होने के कारण कुछ पंचकूला व चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में बारिश रिकार्ड की गई।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ नवदीप दहिया का कहना है कि सोमवार को थोड़ी स्थिति बेहतर रहने वाली है। ट्राइसिटी के कई इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। उसके बाद मानसून फिर निष्क्रिय हो जाएगा।
विज्ञापन

कुछ ही इलाकों में बारिश होने से ट्राइसिटी में नमी बढ़ गई। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को हवा में नमी की अधिकतम मात्रा 77 फीसदी रिकार्ड की गई। बारिश नहीं होने से तापमान पर भी ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। रविवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस। रात का तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। बारिश नहीं होने से चंडीगढ़ में अब तक मानसून की बारिश में करीब 45 फीसदी की कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन रात के तापमान में कमी देखी जा सकती है। रात के तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट आ सकती है। अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 से 26 डिग्री के बीच रिकार्ड किया जा सकता है। सोमवार व मंगलवार को बारिश के आसार बने रहेंगे। बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed