फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Clerk arrested while taking bribe of 10 thousand rupees in estate office

Chandigarh News: एस्टेट ऑफिस में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते क्लर्क गिरफ्तार

Tue, 15 Oct 2024 04:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
Clerk arrested while taking bribe of 10 thousand rupees in estate office
चंडीगढ़। सीबीआई ने सोमवार देर शाम एस्टेट ऑफिस में एक क्लर्क को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोपी क्लर्क संजीव कुमार की तैनाती कार्यालय कॉलोनी ब्रांच की अलॉटमेंट विंग में है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 7 के तहत केस दर्ज कर सीबीआई टीम ने करीब साढ़े तीन घंटे तक एस्टेट ऑफिस में दस्तावेज खंगाले। टीम कई कागजात अपने साथ ले गई। आरोपी क्लर्क संजीव कुमार लंबे समय से एस्टेट ऑफिस में अनुबंध पर कार्यरत है। उसके पास लोगों को मकान आवंटित करने से संबंधित फाइलें आती हैं। इसी कड़ी में एक व्यक्ति ने मकान के आवंटन के लिए आवेदन किया था, जिसकी फाइल संजीव कुमार के पास थी और वह उसे पास नहीं कर रहा था। आरोप है कि संजीव ने आवेदनकर्ता से फाइल पास करने के लिए एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी। रिश्वत की रकम में से 10 हजार रुपये लेकर उसने सोमवार शाम को आवेदनकर्ता को अपने कार्यालय में बुलाया था जिसकी शिकायत व्यक्ति ने सीबीआई को दे दी। मामले की जांच के लिए सीबीआई ने टीम गठित कर दी और बुधवार को 10 हजार रुपये देकर शिकायतकर्ता को क्लर्क संजीव के पास भेज दिया। जैसे ही संजीव ने रिश्वत के 10 हजार रुपये लिए सीबीआई टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी क्लर्क को रंगेहाथ पैसे लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद टीम ने करीब साढ़े तीन घंटे तक एस्टेट ऑफिस में आरोपी क्लर्क की विंग में दस्तावेज खंगाले और जाते समय कई दस्तावेज साथ ले गई। आरोपी को मंगलवार सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed