फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Classical music recital at chandigarh art festival

शास्त्रीय संगीत गायन की महफिल में श्रोता मंत्रमु्ग्ध

Sun, 14 Sep 2014 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 14 Sep 2014 12:28 AM IST
विज्ञापन
Classical music recital at chandigarh art festival

टैगोर थियेटर सेक्टर-18 में शनिवार को चंडीगढ़ आर्ट एंड हैरीटेज फेस्टिवल के चौथे दिन शास्त्रीय संगीत गायन की महफिल सजाई गई।

विज्ञापन


इस दौरान पद्म विभूषण उस्ताद अब्दुल राशिद खान ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मुख्य मेहमान के रूप में प्रशासक शिवराज पाटिल मौजूद रहे। फेस्टिवल के दौरान हैरीटेज वाक भी शुरू हुई, जो गवर्नमेंट म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी सेक्टर-10 से लेकर ली कार्बूजिए सेंटर तक चली।

इसमें करीब 250 स्कूलों और कालेजों के विद्यार्थियों ने हिस्सा हिया। कल्चरल अफेयर्स विभाग की डायरेक्टर अमनदीप कौर ने वॉक को झंडी दिखाकर रवाना किया।

व्हील चेयर से स्टेज पर पहुंचे उस्ताद अब्दुल राशिद खान का स्वागत श्रोताओं ने उठकर तालियों से किया। उन्होंने मंच पर आकर सबसे पहले प्रशासक का धन्यवाद किया।
विज्ञापन


चंडीगढ़ आर्ट एंड हैरीटेज फेस्टिवल के आखिरी दिन सुबह छह बजे हैरीटेज वॉक का आयोजन होगा, जो कॉलेज आफ आर्किटेक्चर से लेकर गवर्नमेंट म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी सेक्टर-10 तक पहुंचेगी। शाम चार बजे यूटी गेस्ट हाउस में विलियम मार्कटुली के साथ रू-ब-रू सेशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंत में टैगोर थियेटर सेक्टर-18 में शाम सात बजे क्लासिकल डांस की प्रस्तुति होगी, जिसे हैदराबाद का मशहूर डांस ग्रुप पद्मश्री विलासिनी पेश करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed