{"_id":"5723b2c44f1c1b5b1fa91cfd","slug":"class-4th-grade-staff-of-punjab-secretariat-commit-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब सचिवालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मी ने जहर खाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब सचिवालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मी ने जहर खाकर जान दी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 30 Apr 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
पंजाब सचिवालय स्थित जेल और एनआरआई मामले विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पवन कुमार ने शुक्रवार को दफ्तर में जहर खाकर सुसाइड कर लिया। उसने दो फाइनेंसरों पर पैसे को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
थाना सेक्टर तीन पुलिस के मुताबिक पवन कुमार ने दोपहर में दफ्तर में ही जहर खा लिया। इसके बाद वह जमीन पर ही गिर पड़ा। जमीन पर गिरा देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पवन को सेक्टर 16 अस्पताल में भरती कराया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
पवन की देर शाम पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक पवन के पास से मिले सुसाइड नोट में दो फाइनेंसरों पर पैसे को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है। इसमें से एक फाइनेंसर की पहचान पंजाब निवासी मनप्रीत के तौर पर हुई है। पुलिस ने मनप्रीत समेत दो लोगों पर धारा 306 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन