फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Class 11 student returning home from school attacked with knife, condition critical

Chandigarh News: स्कूल से घर लौट रहे 11वीं के छात्र पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

Fri, 18 Jul 2025 02:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Class 11 student returning home from school attacked with knife, condition critical
चंडीगढ़। सेक्टर-49 के विक्टोरिया एनक्लेव के पास स्कूल से घर लौट रहे 16 वर्षीय 11वीं के छात्र पर तीन युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। सेक्टर-49 के रहने वाले छात्र की हालत गंभीर बनी है। उसके पेट में गहरे घाव और सिर में गंभीर चोट आई है। उसका पीजीआई में इलाज चल रहा है। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी छात्र का काफी दूर से पीछा करते आ रहे थे। विक्टोरिया एनक्लेव के पास मौका पाते ही अकेले पैदल जा रहे छात्र पर आरोपियों ने हमला कर दिया। घटना वीरवार दोपहर बाद करीब ढाई बजे की है।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-49 स्थित विक्टोरिया एनक्लेव के पास एक छात्र पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया है। वह लहूलुहान हालत में पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि घायल छात्र को उसके पिता और मित्र पीजीआई ले जा चुके हैं। छात्र के पिता ने पुलिस को बताया कि बेहोश होने से पहले उनके बेटे ने बताया कि तीन युवक एक्टिवा पर आए थे और उस पर हमला कर दिया। यह भी बताया कि अगर आरोपियों को सामने लाया जाए तो वह पहचान लेगा। घटना के बाद सीएफएसएल और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की। इसके अलावा घटनास्थल की फोटो और वीडियोग्राफी भी करवाई गई। घटना के बाद एक पड़ोसी ने छात्र के पिता को सूचना दी। उनके पड़ोसी ने अचानक वहां से गुजरते हुए छात्र को देखकर जानकारी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed