फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Clash in Two Brothers for Land in Bhiwani, Two People Killed

भिवानीः पुलिस की मौजूदगी में चचेरे भाइयों में खूनी संघर्ष, गोलियां चली कुल्हाड़ी मारी, दो की मौत

Mon, 15 Oct 2018 10:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा) Updated Mon, 15 Oct 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
Clash in Two Brothers for Land in Bhiwani, Two People Killed
demo pic
पुलिस की मौजूदगी में चचेरे भाइयों के परिवारों में गोलीबारी हुई, लाठी-डंडों, कुल्हाड़ी, फरसे से एक दूसरे पर वार किए गए। इस खूनी संघर्ष में दो लोगों की जान गई है।
विज्ञापन


घटना हरियाणा के भिवानी जिले की है। जगराम बास गांव में 15 कनाल जमीन के लिए यह खूनी संघर्ष हुआ। एक की गोली लगने से तो दूसरे की कुल्हाड़ी के वार से मौत हुई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। गंभीर रुप से घायल एक युवक को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन


रिटायर्ड फौजी कमल सिंह और उसके भाई मदन के बीच 15 कनाल जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। करीब चार महीने पहले हुई चकबंदी से पहले मदन का परिवार इस विवादित जगह पर खेती करता था, लेकिन चकबंदी के बाद यह जमीन कमल के हिस्से में आ गई, जिससे दोनों भाईयों ने बीच विवाद इतना बढ़ा कि रिटायर्ड फौजी कमल ने केस कर दिया। जिसके बाद जमीन की दोबारा पैमाइश कराई गई, जिसमें ये जमीन कमल के हिस्से में बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सुरक्षा में खेत की जुताई के वक्त हुआ विवाद

Clash in Two Brothers for Land in Bhiwani, Two People Killed
Firing
कमल रविवार को पुलिस सुरक्षा में जमीन की जुताई करने के लिए गया था। इस बीच मदन का परिवार भी वहां पहुंच गया और दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से ट्रैक्टर ट्रालियों में दो दर्जन से अधिक लोग आ गए और मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान जमकर लाठी डंडे, कुल्हाड़ी और गोलियां चलीं, जिसमें एक पक्ष से युवक सोमबीर (30) और दूसरे पक्ष से विकास (30) की मौत हो गई।

सोमबीर को छाती में गोली लगी तो विकास के सिर में कुल्हाड़ी से अनेक वार थे। दोनों को उपचार के लिए भिवानी अस्पताल की इमरजेंसी लाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। झगड़े में एक पक्ष से कमल, जितेंद्र, सुदेश, संदीप, प्रदीप घायल हुए तो दूसरे पक्ष से मदन, कमल, राज सिंह घायल हो गए। घायलों में 28 वर्षीय प्रदीप की हालत भी गंभीर बनी हुई है।

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमीन कब्जाने के आरोप लगाए हैं। सभी घायल और मृतक एक ही परिवार के है। खूनी संघर्ष की सूचना पर  एसएचओ बाढ़डा सूरजभान मौके पर पहुंचे। मौके से कुल्हाड़ी आदि हथियार बरामद किए। साथ गोली के खोल भी बरामद किए। मामले की जांच की जा रही है।
- दिलीप सिंह, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed