{"_id":"597b88a64f1c1bf0768b4569","slug":"clash-in-mohali-district-akali-dal-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकाली दफ्तर में देर रात हंगामा, बोलेरो गाड़ी के शीशे टूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकाली दफ्तर में देर रात हंगामा, बोलेरो गाड़ी के शीशे टूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sat, 29 Jul 2017 09:59 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेज-3बी2 स्थित जिला शिरोमणि अकाली दफ्तर के बाहर उस वक्त स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब कुछ युवक वहां पहुंचकर हंगामा और तोड़फोड़ करने लगे। एक एसयूवी कार इस हंगामें की भेंट चढ़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एक व्यक्ति को राउंडअप कर बाकियों की तलाश शुरु कर दी है।
जानकारी के मुताबिक पंजाब सिंह नाम के एक युवक ने बताया कि अकाली दफ्तर के अंदर जिला शहरी प्रधान परमजीत सिंह काहलों का जन्मदिन मनाया जा रहा था। तभी कुछ युवक वहां पहुंचे और हंगामें के साथ तोड़फोड़ शुरु कर दी। इस दौरान कुछ युवक अंदर मौजूद लोगों को बाहर बुलाने के लिए जोर-जोर से पुकारने लगे। पंजाब सिंह ने बताया कि वह जैसे ही दफ्तर के बाहर आया पांच-छह युवकों ने उसपर हमला कर दिया। मदद के लिए चिल्लाने पर आस पास के लोग वहां पहुंच गए इस दौरान सभी हमलावर मौका देखते ही फरार हो गए।