फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Clash in Haryana Congress, Hooda vs Tanwar

हरियाणा कांग्रेस में चरम पर अंदरूनी सियासत, फैसला लेने के लिए हुड्डा पर बढ़ा विधायकों का दबाव

Fri, 02 Aug 2019 10:39 AM IST
खुशबू गोयल प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 02 Aug 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
Clash in Haryana Congress, Hooda vs Tanwar
कांग्रेस सदस्य - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा में कांग्रेस पार्टी के अंदर चल रही सियासत अब चरम पर पहुंच चुकी है। हुड्डा और तंवर के बीच चला आ रहा विवाद थमता नहीं दिख रहा है। लिहाजा हुड्डा समर्थक विधायकों ने 18 अगस्त को रोहतक में होने वाली रैली में बड़ा निर्णय लेने के लिए दबाव बढ़ा दिया है। विधायकों की मांग है कि चुनाव से पहले स्थिति स्पष्ट हो।
विज्ञापन


इसी घटनाक्रम के बीच राई से कांग्रेस विधायक जयतीर्थ दहिया ने प्रदेश अध्यक्ष डा. अशेक तंवर पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए स्पीकर को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। जबकि प्रदेश अध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने हरियाणा में महागठबंधन की संभावना से इनकार करते हुए साफ किया है कि पार्टी के स्तर पर ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया।
विज्ञापन


हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 18 अगस्त को रोहतक में महापरिवर्तन रैली का एलान कर दिया है वहीं कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने इससे पल्ला झाड़ते हुए कहा है कि उन्हें अभी तक न तो रोहतक रैली की सूचना है और न ही चार अगस्त को होने वाली बैठक के बारे में पता है। कांग्रेस पार्टी की अधिकारिक बैठक पांच अगस्त को होगी जिसमें चुनावी रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

वीरवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में अशोक तंवर ने रोहतक में होने वाली रैली के बारे में उनके पास कोई अधिकारिक सूचना नहीं है। इसके बारे में केवल सोशल मीडिया से ही पता चला है। तंवर ने चार अगस्त को भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा बुलाई गई बैठक से भी अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा अधिकारिक रूप से बैठक का आयोजन किया जाएगा, जिसमें चुनावी रणनीति को फाइनल रूप दिया जाएगा।

कांग्रेस विधायक कर्ण दलाल द्वारा महागठबंधन के मुद्दे पर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस के प्लेटफार्म पर अभी तक महागठबंधन को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। हुड्डा की तरफ इशारा करते हुए तंवर ने कहा कि जिन लोगों को महागठबंधन के नेता के रूप में प्रचारित किया जा रहा है, इस बारे में वही स्थिति स्पष्ट कर सकते हैं। तंवर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने स्तर पर विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।

कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ प्रदेश की सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने में सक्षम हैं। इसके बावजूद भविष्य में राजनीतिक गठबंधन अथवा महागठबंधन को लेकर कोई भी फैसला हाईकमान द्वारा किया जाएगा।

दहिया से ज्यादा मैं भी आहत हूं, मुझे भी लठ पड़े थे

कांग्रेस के विधायक जय तीरथ दहिया द्वारा आज अपने पद से इस्तीफा दिए जाने के मुद्दे पर भी अशोक तंवर ने बेहद स्पष्टता के साथ जवाब दिया। दहिया के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा तंवर ने कहा कि उन्होंने इस बारे में हाईकमान को शिकायत दी थी। जिसके बारे में फैसला हाईकमान द्वारा किया जाएगा। तंवर ने हुड्डा खेमे की तरफ इशारा करते हुए कहा कि दहिया से पहले वह भी आहत हैं। उनपर भी जानलेवा हमला किया गया था। मुझे सरेआम लाठियों से पीटा गया था। मुझ से ज्यादा कोई आहत नहीं हो सकता। कांग्रेस में सभी की सुनवाई होती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed