फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   clash in councillors on parking rates in front of mp kirron kher, nagar nigam chandigarh

सांसद किरण खेर से मिलने पहुंचे पार्षद पार्किंग रेट बढ़ाने पर आपस में भिड़े, बन गए हैं दो गुट

Thu, 25 Jul 2019 02:37 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 25 Jul 2019 02:37 PM IST
विज्ञापन
clash in councillors on parking rates in front of mp kirron kher, nagar nigam chandigarh
सांसद के साथ नगर निगम के पार्षद - फोटो : अमर उजाला
सांसद किरण खेर के विशेष आमंत्रण पर दिल्ली पहुंचे पार्षद बैठक में पार्किंग रेट को लेकर आपस में ही भिड़ गए। विपक्ष के साथ ही भाजपा पार्षदों का एक पक्ष रेट नहीं बढ़ाने पर अड़ा रहा, वहीं भाजपा का दूसरा पक्ष पार्किंग रेट को बढ़ाने की लगातार अपील करता रहा। सांसद ने स्पष्ट कहा कि चुनाव से पूर्व मैंने खुद पार्किंग रेट नहीं बढ़ाने का आश्वासन दिया था। चंडीगढ़ वापस लौटने के बाद ही इस संबंध में कोई चर्चा होगी। सांसद किरण खेर ने विशेष आमंत्रण पत्र भेजकर बुधवार को सभी पार्षदों को संसद सत्र की कार्रवाई देखने केलिए आमंत्रित किया था।
विज्ञापन


मेयर राजेश कालिया के नेतृत्व में सभी लोग सदन की कार्रवाई देखने के बाद सांसद से चर्चा करने उनके दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचे। इस मौके पर स्पेशल कमिश्नर संजय कुमार झा, पब्लिक हेल्थ एसई शैलेंद्र सिंह और एक्सईएन विजयप्रेमी भी साथ गए थे। बैठक में पार्किंग को लेकर बहस छिड़ गई। देवेंद्र बबला ने पार्किंग रेट बढ़ाने का विरोध किया। इसका समर्थन करते हुए भाजपा के एक गुट ने इसका समर्थन कर दिया। वहीं दूसरा पक्ष ने निगम के लगातार घाटे में जाने की दलील देते हुए रेट बढ़ाने का प्रस्ताव दिया।
विज्ञापन


बहस गरमाती देख सांसद ने कहा कि चुनाव से पहले हमने लोगों से वादा किया था कि रेट नहीं बढ़ने दिए जाएंगे। अब अचानक रेट बढ़ाना ठीक नहीं। संसद सत्र के बाद जब चंडीगढ़ वापस लौटूंगी तभी इस पर कोई निर्णय होगा। बुधवार को कांग्रेस पार्षद सतीश कैंथ, भाजपा पार्षद अरुद सूद, आशा जायसवाल पारवारिक व्यस्तता के कारण दिल्ली नहीं जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने निर्णय पर अडिग रहें, नहीं तो करेंगे विरोध

कांग्रेस पार्षद देंवेंद्र बबला ने कहा कि सांसद ने लोगों को आश्वासन दिया था कि पार्किंग रेट नहीं बढ़ाएंगे। अब रेट बढ़ाने का प्रस्ताव लाकर लोगों के साथ धोखा हो रहा है। यदि भाजपा अपने निर्णय पर अडिग नहीं रहेगी तो सदन में विरोध करेंग। जरूरत पड़ी तो बायकॉट भी करेंगे।

इस बार भी नहीं होंगी सदन में सांसद
संसद सत्र चलने के कारण इस बार भी सांसद किरण खेर सदन में नहीं होंगी। वहीं पार्किंग को लेकर सांसद ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक चंडीगढ़ नहीं आती पहले की तरह व्यवस्थाएं चलती रहेंगी। ऐसे में अभी लोगों को एक ओर राहत मिलेगी वहीं दूसरी ओर निगम को हाल में घाटा सहना ही होगा।

बजट की कमी को लेकर जताई नाराजगी
सूत्रों की मानें तो सांसद ने नगर निगम में बजट को लेकर काफी नाराजगी जताई। कहा कि आखिर निगम में बजट की कमी क्यों है। इसके लिए प्रशासन से बात करें। जरूरत पड़ी तो फाइनेंस मिनिस्टर से बात कर बजट बढ़वाने का प्रयास किया जाएगा। विकास कार्यों पर बजट केकारण कोई प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed