फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   clash for chairmanship of the Gurdwara Management Committee

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की अध्यक्षता के लिए झड़प, देखिए किस कदर हुई मारपीट

Mon, 11 Sep 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब) Updated Mon, 11 Sep 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
clash for chairmanship of the Gurdwara Management Committee
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की अध्यक्षता के लिए झड़प - फोटो : अमर उजाला

गांव सद्दा सिंह वाला में छठी पातशाही गुरु हरगोबिंद साहिब गुरुद्वारा मंजी साहिब की प्रबंधक कमेटी की अध्यक्षता के लिए गुरुद्वारा साहिब में दो गुटों में खूनी झड़प हो गई। इस दौरान तलवारबाजी और धक्का मुक्की के दौरान पगड़ी उतर गई और कई अन्य ने भागकर जान बचाई। इस दौरान एक महिला समेत 7 लोग घायल हो गए। वे स्थानीय सिविल अस्पताल में दाखिल हैं।  

विज्ञापन


गांव सद्दा सिंह वाला में गुरुद्वारा साहिब की अध्यक्षता को लेकर दो गुटों में करीब ढाई माह से टकराव की स्थिति बनी हुई है। बीती 23 जुलाई को दोनों गुटों ने गुरुद्वारा साहिब की गोलक को ताला लगा दिया था। इस मुद्दे के हल के लिए इस हलके से कांग्रेस विधायक डॉ. हरजोत कमल सिंह रविवार दोपहर बाद करीब 2 बजे गुरुद्वारा साहिब पहुंचे। इस दौरान डीएसपी सिटी गोबिंदर सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन


मौके पर विधायक ने दोनों गुटों का पक्ष सुना। उनके साथ फिर 12 सितंबर को 3 बजे गुरुद्वारा साहिब में बैठक करने का समय रख लिया। इसके बाद विधायक गुरुद्वारा साहिब से बाहर ही निकले थे कि दोनों गुटों में गाली गलौच के बाद तलवार बाजी और धक्का मुक्की शुरू हो गई। इस बीच लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। इस मौके कई लोगों की पगड़ी उतर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

clash for chairmanship of the Gurdwara Management Committee
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की अध्यक्षता के लिए झड़प
इस मौके पर डीएसपी सिटी गोबिंदर सिंह ने अपने गनमैनों के साथ लोगों को खदेड़ा और स्थिति पर नियंत्रण किया। घटना में घायल प्रीतम सिंह, बलवंत सिंह, सिंगारा सिंह, सुखजिंदर सिंह और महिला परवीन कौर और चंद सिंह, इंद्रजीत सिंह और गुरप्रीत सिंह सिविल अस्पताल में दाखिल हैं।  

डीएसपी सिटी गोबिंदर सिंह ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गांव के लोगों के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में लंबे समय से शांतिपूर्ण प्रबंध चल रहा था।

इस दौरान पुरानी प्रबंधक कमेटी के नेता नेे गुरुद्वारा साहिब की सेवा छोड़ने की आवाज दिला दी थी। इसके बाद गांव दो गुटों में बंट गया। दोनों गुटों ने अपनी अपनी प्रबंधक कमेटी बना ली। बीती 23 जुलाई को दोनों गुटों ने गोलक को ताला लगा दिया था।  

clash for chairmanship of the Gurdwara Management Committee
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की अध्यक्षता के लिए झड़प
पुरानी कमेटी नेता गुरभेज सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी से जुड़े कुछ गर्मख्याली गांव का माहौल खराब कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि गांव की संगत ने नई कमेटी प्रधान गुरप्रीत सिंह को नामंजूर कर दिया है, लेकिन उसके अध्यक्षता के लिए अडिग होने से गांव का शांत माहौल बिगड़ रहा है। 

नई कमेटी के प्रधान गुरप्रीत सिंह ने कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के रोष में उन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान अकालियों को काली झंडियां दिखाकर चुनाव में आप की मदद की थी। इसके बाद यह फैसला हुआ कि खजांची और उपाध्यक्ष का पद पुरानी कमेटी और प्रधान एवं सेक्रेटरी नई कमेटी का होगा। उन्होंने कमेटी का चयन कर लिया था, लेकिन गांव के कुछ लोग बेवजह इस मुद्दे को तूल दे रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed