फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Clash by Garderners in Nagar Nigam Chandigarh Nursery

चंडीगढ़ में नौकरी देने के नाम पर रुपए लेने का आरोप, मालियों ने किया हंगामा

Mon, 07 Sep 2020 12:49 PM IST
खुशबू गोयल नवदीप मिश्रा, चंडीगढ़
नवदीप मिश्रा, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 07 Sep 2020 12:49 PM IST
विज्ञापन
Clash by Garderners in Nagar Nigam Chandigarh Nursery
मालियों से मामले की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़ के सेक्टर-29 स्थित नगर निगम की नर्सरी पर सोमवार सुबह मालियों ने हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि नौकरी के नाम पर ठेकेदार और यूनियन के कुछ लोग प्रति व्यक्ति 5 हजार रुपये मांग रहे हैं। इसकी सूचना पर इंडस्ट्रियल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत लेकर मामले को शांत करवाया। 

विज्ञापन


सेक्टर-29 स्थित नर्सरी पर सुबह 50 से 55 मालियों ने इकट्ठे होकर नारेबाजी शुरू कर दी। मालियों की ओर से प्रतिनिधि के रूप में अमित ने बताया कि जब मालियों को नौकरी दी गई तो दो हजार रुपये लिए गए। अब फिर 2 हजार की मांग की जा रही है। उसके बाद एक हजार नवंबर में देने को कहा है। 
विज्ञापन


यह राशि न देने पर नौकरी से हटाने की धमकी देते हैं। इसमें ठेकेदार के साथ ही यूनियन के कुछ लोग भी शामिल हैं। उनका कहना है कि कोरोना से पहले ही परेशान हैं। अब दो हजार रुपये कहां से दें। ठेकेदार को समस्या है तो अपना अकाउंट नंबर दे। सभी माली अपनी स्वेच्छा से रुपये देंगे लेकिन धमकी से आहत किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस शिकायत लेने के साथ एक व्यक्ति को भी पकड़कर ले गई है। पुलिस ने शाम तक सभी मालियों के रुपये वापस कराने का आश्वासन दिया है। अमित ने बताया कि इससे पहले सेक्टर-33 में भी बीते शुक्रवार को मालियों के रुपये वापस कराए थे। वहीं, आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता विक्रम सिंह ने इस मामले में विजिलेंस जांच की मांग की है। उधर, एक्सईएन जंगशेर सिंह का कहना है कि इस मामले की जानकारी नहीं है। मालियों को समस्या है तो शिकायत दें, बनती कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed