{"_id":"6401e0c9d369bb0f74066087","slug":"clash-between-two-sides-at-a-wedding-ceremony-in-ludhiana-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट का वीडियो: शादी में भिड़े दो पक्ष, जमकर चलीं कुर्सियां, पुलिस सुरक्षा में वर-वधू के फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट का वीडियो: शादी में भिड़े दो पक्ष, जमकर चलीं कुर्सियां, पुलिस सुरक्षा में वर-वधू के फेरे
Fri, 03 Mar 2023 05:35 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 03 Mar 2023 05:35 PM IST
सार
फुटेज में साफ दिख रहा है कि लोग एक-दूसरे पर कुर्सियों से हमला कर रहे हैं। इससे वहां भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। भगदड़ में कुछ लोग चोटिल भी हुए हैं। बताया जा रहा है कि झड़प करने वालों ने पैलेस से कुछ दूरी पर स्थित शराब ठेके पर पहले शराब पी फिर पैलेस में आकर दबंगई की।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से ली गई तस्वीर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के लुधियाना में एक मैरिज पैलेस में शादी समारोह के दौरान डीजे बंद करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। हैरानी की बात यह है कि इन दोनों पक्षों के बीच पहले भी रंजिश चल रही थी। हाथापाई धीरे-धीरे इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर कुर्सियां, बोतल और बर्तन से हमला कर दिया। मारपीट में दोनों पक्षों के करीब सात लोग घायल हुए हैं। इस दौरान वहां मची भगदड़ में भी कुछ मेहमानों को चोट आई हैं।
विज्ञापन
मैरिज पैलेस प्रबंधकों ने हमलावरों को रोकने की कोशिश की लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे। इसी दौरान किसी ने इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कुर्सियां चलाने वाले वहां से भाग निकले। मैरिज पैलेस मालिक का काफी नुकसान हुआ है। थाना टिब्बा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजपुर रोड़ बिहारी कॉलोनी के महेश ने बताया कि वह लड़की वालों की तरफ से आया था। डीजे संचालक ने डीजे बंद करने की बात कही। इसके बाद दूसरे गुट के साथ उनकी पहले से ही रंजिश थी। उन लोगों ने सोचा कि डीजे उन्होंने बंद कराया है। इस बात को लेकर उनकी कहासुनी हो गई। इतने में हमलावरों ने हमला कर दिया।
महेश ने बताया कि लड़की वालों की तरफ से पहले किसी ने हाथ नहीं उठाया लेकिन जब बात ज्यादा बढ़ गई तो दोनों तरफ से मारपीट हुई। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी में घटना कैद हो गई।
फुटेज में साफ दिख रहा है कि लोग एक-दूसरे पर कुर्सियों से हमला कर रहे हैं। इससे वहां भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। भगदड़ में कुछ लोग चोटिल भी हुए हैं। बताया जा रहा है कि झड़प करने वालों ने पैलेस से कुछ दूरी पर स्थित शराब ठेके पर पहले शराब पी फिर पैलेस में आकर दबंगई की।
वहीं पैलेस मालिक मेजर ने बताया कि उन्होंने अपने दफ्तर को ताला लगाया और जान बचाने के खातिर छत पर भाग गए। फोटोग्राफर और वेटरों ने स्टॉल के पीछे छिपकर जान बचाई। एक बार मामला शांत होने के बाद भी लोगों में दहशत थी। वर और वधु पक्ष के लोगों ने पुलिस के पास शिकायत दी। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में ही वर और वधु ने फेरे लिए। इस मामले में थाना टिब्बा के एसएचओ हरजिंदर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात चल रही थी। उन्होंने आज तक का समय मांगा है। अगर उनका समझौता होता था तो ठीक नहीं तो कार्रवाई कर दी जाएगी।