फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Clash Between two groups in Faridkot Civil Hospital

Faridkot: दो दिन के बच्चे के लिए जंग का मैदान बना सिविल अस्पताल, दो गुटों के बीच पथराव, कइयों के सिर फूटे

Sat, 10 Jun 2023 03:40 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 10 Jun 2023 03:40 PM IST
सार

पीड़ित किरण निवासी मुदकी ने बताया कि उसकी बेटी कमलजीत कौर की शादी नकोदर में हुई थी, परंतु उसके ससुराल वाले हमेशा झगड़ा करते थे। किरण के अनुसार, पिछले छह महीने से बेटी उनके पास ही थी।  

विज्ञापन
Clash Between two groups in Faridkot Civil Hospital
फरीदकोट सिविल अस्पताल में बवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

फरीदकोट सिविल अस्पताल का जच्चा-बच्चा वार्ड शनिवार दोपहर को जंग का मैदान बन गया। यहां दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दो दिन के बच्चे को लेकर खूब हंगामा और मारपीट हुई। नकोदर से आए लोगों ने ईंट-पत्थर चलाए, जिसमें छह लोगों के सिर फूट गए। मारपीट की सूचना मिलने पर फरीदकोट पुलिस के एसपी-डीएसपी और सिटी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से भाग चुके थे। 

विज्ञापन


पीड़ित किरण निवासी मुदकी ने बताया कि उसकी बेटी कमलजीत कौर की शादी नकोदर में हुई थी, परंतु उसके ससुराल वाले हमेशा झगड़ा करते थे। किरण के अनुसार, पिछले छह महीने से बेटी उनके पास ही थी। दो दिन पहले कमलजीत कौर ने फरीदकोट सिविल अस्पताल में बेटे को जन्म दिया, जिसकी सेहत ठीक नहीं होने पर उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। बेटी के ससुराल वाले कह रहे हैं कि बेटा उन्हें दे दो। कल भी उन्होंने अस्पताल में हंगामा मचाया था। 
विज्ञापन


पुलिस उपद्रव मचाने वालों की तलाश में जुटी
किरण ने बताया कि आज आरोपी कई लोगों को लेकर आए और जबरन बेटे को ले जाने की बात करने लगे। जब उन्होंने मना किया तो आरोपियों ने उनके लोगों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने खूब ईंट-पत्थर चलाए, जिससे उनके बेटे, उन्हें व उनके पति के अलावा कई लोगों के सिर फट गए। एक के सिर में पांच टांके आए। अस्पताल स्टाफ का कहना है कि लोगों के सिर फटे हुए हुए थे, फिर भी वह लड़ रहे थे। फरीदकोट एसपी के अनुसार, वह घायलों के बयान दर्ज करवा रहे हैं। इसके बाद यहां अस्पताल में उपद्रव मचाने वालों को जरूर पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed