फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Clash between two faction in Jalandhar of Punjab

जालंधर में दो गुट हुए आमने-सामने, जमकर बरसाए एक-दूसरे पर पत्थर, घंटों चला हंगामा

Tue, 26 Nov 2019 06:18 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 26 Nov 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
Clash between two faction in Jalandhar of Punjab
गली में पड़े पत्थर। - फोटो : अमर उजाला

जालंधर की पुरानी रेलवे रोड पर स्थिति मुहल्ला दौलतपुरी में उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब मुहल्ले में पत्थरों की बारिश होने लगी। लोगों ने घरों से बाहर आकर देखा तो मुहल्ले में दो गुट एक-दूसरे पर पत्थरों की बरसात कर रहे थे। दोनों तरफ से पत्थरबाजी होता देखकर लोग अपने घरों में दुबक गए और पुलिस को सूचित किया। लेकिन लोगों का आरोप था कि पुलिस को सूचित करने के 2 घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस समय पर पहुंचती तो मामला हल हो सकता था। 

विज्ञापन


सोमवार की रात को भी इन दोनों गुटों के लोगों ने एक-दूसरे पर जमकर ईंट पत्थर बरसाए थे। रात को पुलिस के समझाने पर दोनों गुट शांत हो गए थे। सुबह होते ही एक बार फिर से दोनों गुट पत्थर बरसाने लगे। इस पत्थरबाजी में कई लोगों को चोटें भी आई है। आपस में भिड़ने वाले दोनों गुट मोहल्ला दौलतपुरी के ही रहने वाले थे। 
विज्ञापन


झगड़े का कारण घर के बाहर बैडमिंटन खेल रहे बच्चों को रोकना माना जा रहा है। देखते ही देखते सारा मोहल्ला जंग का मैदान बन गया व गलियों में ईंट-पत्थर बिखर गए। इस पत्थरबाजी से परेशान मोहल्ला निवासियों ने पुलिस के खिलाफ रोष प्रदर्शन भी किया। उनका कहना था कि इतना हंगामा हुआ। पुलिस सूचना मिलने के बाद भी मौके पर देर से पंहुची है। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों गुटों को शांत किया। इलाके में अभी भी दहशत का माहौल है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed