फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   clash between congress and bjp mla in assembly

विधानसभा में राजीव गांधी और गोडसे पर हंगामा

Fri, 20 Mar 2015 05:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 20 Mar 2015 05:44 PM IST
विज्ञापन
clash between congress and bjp mla in assembly

हरियाणा विधानसभा में आज राजीव गांधी और गोडसे पर कांग्रेस और भाजपा विधायकों ने जमकर हंगामा किया। स्टेडियम के निर्माण और अपग्रेडेशन पर चल ही चर्चा भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम तक पहुंच गई। खेल मंत्री अनिल विज ने कहा है कि प्रदेश में राजीव गांधी खेल परिसरों के नाम से बनाए गए सभी खेल परिसरों का नाम बदलने का विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन


लेकिन विज द्वारा जिस अंदाज में राजीव गांधी का नाम लिया गया वह कांग्रेसियों को नागवार गुजर गया। जिसके बाद कांग्रेस विधायक कर्ण सिंह दलाल ने महात्मा गांधी की हत्या की बात का जिक्र करते हुए नाथूराम गोडसे को आरएसएस का समर्थक बता दिया।
विज्ञापन


भाजपाइयों ने इस बात को मुद्दा बना दिया और राजीव गांधी का नाम आने से आहत कांग्रेसी सदन से बाहर वाक आउट कर गए। जिसके बाद वे पैदल मार्च करते हुए राज्यपाल के निवास तक गए। रादौर में स्पोटर्स स्टेडियम को लेकर किए गए सवाल पर राजीव गांधी ग्रामीण खेल परिसर का जिक्र आते ही विज ने कहा कि मुझे राजीव गांधी का भी नाम लेना पडे़गा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज की इस टिप्पणी पर कांग्रेस के गन्नौर से विधायक कुलदीप शर्मा ने आपत्ति जताई, लेकिन इस दौरान विज ने कहा कि मैं इस मामले में बहुत गंभीर हूं और नाम बदलने की सोच रहा हूं। कांग्रेस के विधायक कर्ण सिंह दलाल ने कहा कि जो व्यक्ति दुनिया में नहीं है। उनका नाम सदन में आदर से लिया जाना चाहिए।

कांग्रेस के वाकआउट को भी विज ने बनाया मुद्दा

clash between congress and bjp mla in assembly

बाद में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सदन को बताया कि यदि ऐसा कोई प्रावधान होगा तो नाम बदला जाएगा अन्यथा नहीं बदला जाएगा। चर्चा में विधायक अभय सिंह चौटाला और कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने भी भाग लिया।

इसी बीच कर्ण सिंह दलाल ने कहा कि महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे आरएसएस समर्थक थे। बाद में स्पीकर ने कहा कि कई कांग्रेसियों ने इस बात पर माफी मांगी है। भाजपाईयों ने भी कांग्रेस पर माफी मांगने का दबाव बनाया, लेकिन कांग्रेस के विधायक अपनी बात पर अड़े रहे और सदन से वाक आउट कर गए।

कांग्रेस के वाकआउट को भी अनिल विज ने सदन में मुद्दा बनाया। उन्होंने कहा कि सदन में बेटी बचाओ पर इतनी महत्वपूर्ण चर्चा चल रही है और एक भी कांग्रेस का विधायक मौजूद नहीं है। इस मामले में सर्वसम्मति से कोई निर्णय होना चाहिए। विज ने कहा कि कांग्रेस विधायक दल की नेता भी महिला हैं और सारे विधायक नदारद हैं।

कहा, अंग्रेजों की उपज है कांग्रेस
कांग्रेसियों के वाक आउट के बाद अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस की स्थापना एक अंग्रेज ए.ओ. ह्यूम नामक व्यक्ति द्वारा 1885 में की गई थी, इसलिए कांग्रेस को अंग्रेजों की उपज कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि इतिहास महापुरूषों के नामों से अटा पड़ा है, परंतु कांग्रेस के लोगों ने कभी गांधी और नेहरू परिवारों से बाहर निकलने की कोशिश नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed