फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Civil Defence mock drill today, air-raid siren to sound at 8 pm

Chandigarh News: सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आज, रात 8 बजे बजेगा एयर-रेड सायरन

Fri, 24 Apr 2026 02:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Civil Defence mock drill today, air-raid siren to sound at 8 pm
मोहाली। जिला प्रशासन शुक्रवार की रात सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित करेगा। यह मॉक ड्रिल जिला प्रशासनिक परिसर सेक्टर-76 और इसके आसपास के इलाकों में करवाई जाएगी। डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि ड्रिल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में तैयारियों का आकलन करना है। उन्होंने बताया कि मॉक ड्रिल की शुरुआत रात 8 बजे दो मिनट तक बजने वाले एयर रेड सायरन से होगी, जिसमें ऊंची-नीची ध्वनि सुनाई देगी। इसके तुरंत बाद संबंधित क्षेत्र में पूर्ण ब्लैकआउट किया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया करीब 15 मिनट तक चलेगी।
विज्ञापन

ड्रिल के दौरान ब्लैकआउट प्रबंधन, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने, सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने, मेडिकल सहायता और घायलों की देखभाल जैसी आपातकालीन प्रक्रियाओं का अभ्यास करेगी। ड्रिल के अंत में दो मिनट तक एक समान ध्वनि वाला सायरन बजाकर इसके समाप्त होने का संकेत दिया जाएगा। डिप्टी कमिश्नर ने आसपास के निवासियों से अपील की है कि वे किसी प्रकार की घबराहट न दिखाएं, क्योंकि यह केवल एक अभ्यास है। उन्होंने आश्वासन दिया कि ड्रिल इस तरह से आयोजित की जाएगी कि आम लोगों की दैनिक गतिविधियों पर कोई असर न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed