फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vendors Shifted in Vending Zone from chandigarh markets

रंग लाई मेहनत...पहली बार सेक्टर 17 चंडीगढ़ हुआ वेंडर मुक्त, 987 लोग वेंडिंग जोन में शिफ्ट

Sat, 07 Dec 2019 12:36 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 07 Dec 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
Vendors Shifted in Vending Zone from chandigarh markets
सेक्टर 17 प्लाजा चंडीगढ़ - फोटो : अमर उजाला
इसे अधिकारियों की इच्छाशक्ति कहें या पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की सख्ती, शुक्रवार को शहर का दिल कहे जाने वाले सेक्टर-17 प्लाजा को पूरी तरह से वेंडर मुक्त करा दिया गया। यह पहली बार है जब सेक्टर-17, 19, 22 समेत पूरे शहर के वेंडरों को बाजारों से हटाकर वेंडिंग जोन में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन


इतने बड़े स्तर पर कार्रवाई से प्लाजा समेत शहर के अन्य मार्केट से अवैध वेंडर हट गए हैं। व्यापारियों के अनुसार, वेंडरों के हटने के बाद सेक्टर-17 का यह स्वरूप पहली बार देखने को मिला है। शहर की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई के बाद 4300 रजिस्टर्ड वेंडरों में से 987 लोगों को वेंडिंग जोन में शुक्रवार को शिफ्ट किया गया। शनिवार को अन्य वेंडरों को शिफ्ट करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश के बाद नगर निगम, प्रशासन और पुलिस ने मिलकर शहर को व्यवस्थित करने की योजना बनाई। निगम ने 11 टीमें बनाई, जिसमें प्रशासन के अधिकारी और पुलिस फोर्स को जगह-जगह तैनात किया गया। खासकर सेक्टर 17, 22 और 19 को केंद्र बनाकर अधिकारियों ने काम किया। सुबह सेक्टर 17 को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। कमिश्नर केके यादव, डीसी मंदीप सिंह बराड़ और एसएसपी नीलांबरी जगदले ने सुबह से ही शहर का दौरा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों अधिकारी पहले सेक्टर 17 पहुंचे, वहां से सेक्टर-22 और सेक्टर-19 की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे। कमिश्नर को सेक्टर-22 में चिक बेचने वाले व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा, वहीं सेक्टर-19 में भी टीम के साथ झड़प हो गई। हालांकि अन्य जगहों पर शांति के साथ वेंडरों को शिफ्ट कर दिया गया। दिनभर की कार्रवाई के बाद निगम ने 4300 वेंडरों में से 987 वेंडरों को साइट सौंप दीं।

सेक्टर 15 में 165 वेंडर साइट पर बैठे

सेक्टर 15 में सबसे ज्यादा वेंडर बैठाए जाने थे। वहां 936 में से 165 वेंडरों ने अपने डॉक्यूमेट का वेरीफिकेशन कराने केबाद साइट पर बैठे। सेक्टर 22 में 89 साइट अलॉट की गईं हैं। इसमें 85 वेंडर अपनी साइट पर बैठ गए। वहीं सेक्टर 19 में 31 साइट अलॉट की गईं हैं। वहां 17 लोग साइट पर बैठ गए।

सेक्टर 19, 17 व 22 में 15 दिन रहेगी स्टैंड ड्यूटी
कमिश्नर ने सेक्टर-19, 17 और 22 में 15 दिनों तक स्टैंड ड्यूटी लगा दी है। इसमें एक सब इंस्पेक्टर, एक एक्सईएन और चार फायरमैन कर्मी लगातार तैनात रहेंगे, जो अवैध रूप से किसी भी वेंडर को नहीं बैठने देंगे। वहीं बैठने वाले वेंडर अतिक्रमण न करें, इसका भी ध्यान रखेंगे।

बदला स्वरूप देख लोग बोले- ‘वाह कितना सुंदर है प्लाजा’
सेक्टर-17 से वेंडरों को शिफ्ट करने के साथ ही निगम ने सौंदर्यीकरण का भी पूरा प्रयास किया। दोपहर में लंच टाइम में लोग कढ़ी-चावल खाने प्लाजा पहुंचे तो देखा कि पुलिस के अलावा कोई नहीं। पूछताछ में पता चला कि वेंडरों को यहां से शिफ्ट कर दिया गया है। उसके बाद लोगों ने वहां बने आउटलेट से खाना लेकर खाया।

वहीं शाम के समय तो लोग प्लाजा का बदला स्वरूप देखकर दंग रह गए। सेक्टर 23 में पीजी में रहने वालीं पंजाब विश्वविद्यालय की छात्राएं प्रियंका जैन और हर्षिता ग्रोवर स्ट्रीट फूड के लिए सेक्टर 17 प्लाजा पहुंचीं थीं, लेकिन सब कुछ साफ देख उन्हें समझ ही नहीं आया। तब लोगों ने बताया कि वेंडरों को शिफ्ट कर दिया गया है। हालांकि साफ सुथरा प्लाजा देखकर लोग पूरे प्लाजा को घूमने के लिए मजबूर हो रहे थे।

पेड़ों के किनारे रखे फ्लॉवर पॉट बने सेल्फी प्वाइंट

निगम की ओर से शाम के समय प्लाजा में पेड़ों के किनारे सुंदर फूलों के फ्लॉवर पॉट रख दिए गए। इससे प्लाजा की खूबसूरती और बढ़ गई। कई लोग जो यहां खरीददारी करने थे, उनकी मायूसी इन फ्लॉवर पॉट ने दूर कर दी। यहां पर सेल्फी लेकर लोगों ने खूब एंज्वाय किया। 0वहीं शाम के समय पुलिस व्यवस्था भी थोड़ी कम कर दी गई ताकि लोग असहज महसूस न करें। सुबह पूरे सेक्टर को धोकर साफ किया गया था। शाम को लोगों ने म्यूजिकल फाउंटेन का भी खूब मजा लिया।

कमिश्नर ने कहा, नो वेंडिंग जोन मतलब नो वेंडर
पहले केवल वेंडरों को ही प्लाजा से हटाने की तैयारी थी। इसके अलावा धोबी, मोची, नाई और चाय वालों को वहीं बैठना था। वीरवार को टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक में कमिश्नर केकेयादव ने कहा कि नो वेंडिंग जोन का मतलब है कि कोई वेंडर न हो इसलिए यहां अब कोई नहीं बैठेगा। इसके बाद सभी को यहां से वेंडिंग जोन में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed