फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   city small market administration entire city should be closed for seven days

छोटी मार्केट नहीं, पूरे शहर की दुकानें सात दिन बंद करे प्रशासन, कहा- क्या शोरूम में चल रहे एसी से नहीं फैल रहा कोरोना

Mon, 24 Aug 2020 10:27 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
city small market administration entire city should be closed for seven days
चंडीगढ़। शहर में प्रशासन की ओर से छोटे मार्केटों में ऑड-ईवन व्यवस्था को लागू रखने से दुकानदार नाराज है। उनका कहना है कि पूरे शहर की दुकानें सात दिन के लिए बंद कर दें, तभी कोरोना की चेन टूटेगी। उन्होंने कहा कि शोरूम में एसी चल रहे हैं, वहां कोरोना फैलने का खतरा नहीं है, जबकि मार्केटों में जहां ऐसी नहीं हैं वहां प्रशासन को कोरोना दिख रहा है। अब मार्केट के दुकानदार बड़े स्तर पर प्रदर्शन का मन बना रहे हैं।
विज्ञापन

पालिका मार्केट के प्रधान नरेश जैन ने कहा कि सभी मार्केट सात दिन के लिए बंद कर दें। इससे कोरोना की चेन टूट जाएगी, केवल कुछ मार्केट को बंद करना कोई बेहतर विकल्प नहीं है। इस व्यवस्था से छोटे दुकानदार पिस रहे हैं। सेक्टर-15 के प्रधान संजीव कुमार ने कहा कि आखिर छोटी मार्केट पर ही जोर-जबरदस्ती क्यों की जा रही है। जब मन चाहा, तब मार्केट खोलने व बंद करने को कह दिया, जब मन चाहा मार्केट में ऑड-ईवन लागू कर दिया। इससे न तो दुकानदारों के पास ग्राहक आ पा रहे हैं और न दुकानदार का खर्चा निकल पा रहा है।
विज्ञापन

सेक्टर-19 के मार्केट प्रधान नरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रशासन ऑड-ईवन के निर्देश तो कर देता है पर देखने कोई नहीं आता कि इसका पालन हो रहा है या नहीं। लोग प्रशासन के निर्देश को ठेंगा दिखाकर दुकानें खोल लेते हैं। सेक्टर 41 के प्रधान सुनील जैन ने भी इस व्यवस्था पर आपत्ति जताई। चंडीगढ़ उद्योग व्यापार मंडल समूह के संयोजक कैलाश जैन ने कहा कि इस संबंध में जल्द एडवाइजर से मिलकर उन्हें समस्या से अवगत कराया जाएगा। सेक्टर-23 के प्रधान नरेश महाजन व सेक्टर-36 के प्रधान अनुज सहगल ने भी इस व्यवस्था को खत्म करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed