फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   city scan_gmch-32_chandigarh

मरीजों के लिए राहत, आधे रेट पर सिटी स्कैन होंगे यहां

Sat, 14 Dec 2013 11:36 AM IST
आशीष वर्मा
आशीष वर्मा Updated Sat, 14 Dec 2013 11:36 AM IST
विज्ञापन
city scan_gmch-32_chandigarh
गवर्नमेंट मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल (जीएमसीएच 32) में जनवरी से सिटी स्कैन आधे रेट पर होंगे। अब तक यहां पर प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप (पीपीपी) की प्रक्रिया लागू थी।
विज्ञापन


इसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के कुछ ही लोगों के सिटी स्कैन मुफ्त में होते थे। बाकी लोगों को कोई छूट नहीं मिलती थी। अभी तक हास्पिटल में सिर का सिटी स्कैन 530 रुपये में, पेट का 1800 व छाती के 1800 रुपये में होता है जिनके रेट अब कम हो जाएंगे।
विज्ञापन


अब हास्पिटल की अपनी मशीन आ चुकी है और इसे इंस्टाल किया जा रहा है। हास्पिटल के मुताबिक 10-15 दिन में इसका इंस्टालेशन पूरा हो जाएगा। उसके बाद जनवरी से सिटी स्कैन की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल अभी तारीख सुनिश्चत नहीं की गई है। हास्पिटल के लिए यह काफी बड़ी उपलब्धि है, इसलिए इसके उद्घाटन पर समारोह आयोजित करने की भी योजना है।

सूत्रों के मुताबिक इसका उद्घाटन चंडीगढ़ के प्रशासक शिवराज पाटिल करेंगे। तारीख भी जल्द ही तय कर दी जाएगी।

कार्डियक एंजियोग्राफी भी होगी
सिटी स्कैन मशीन की कीमत करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये है। इस मशीन से कार्डियक एंजियोग्राफी भी होगी। इससे हार्ट के मरीजों को भी सुविधा मिलेगी। यह भी सस्ते रेट में होगी। यह मशीन रेडियोग्राफी डिपार्टमेंट में इंस्टाल हो रही है।

यूटी कर्मचारियों के फ्री होंगे सिटी स्कैन
पीजीआई को यदि छोड़ दिया जाए तो शहर के किसी भी संस्थान में सिटी स्कैन की सुविधा नहीं है। सेक्टर-16 के हास्पिटल में भी निजी कंपनियों के तहत ही सिटी स्कैन होते हैं।


यूटी कर्मचारियों को शहर के सरकारी अस्पताल में मुफ्त इलाज की सुविधा है। ऐसे में सिटी स्कैन का सबसे ज्यादा फायदा यूटी के कर्मचारियों को मिलेगा क्योंकि उनके लिए यह फ्री होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed