फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   City Scan and MRI on Half Rate in General Hospital Panchkula

मरीजों के लिए स्वास्थ्य विभाग की बड़ी घोषणा

Wed, 04 Jun 2014 09:37 AM IST
दीपक शाही/अमर उजाला, पंचकूला
दीपक शाही/अमर उजाला, पंचकूला Updated Wed, 04 Jun 2014 09:37 AM IST
विज्ञापन
City Scan and MRI on Half Rate in General Hospital Panchkula

अब जिला अस्पतालों में सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (सीजीएचएस) के तहत तकरीबन आधे रेट पर एमआरआई और सीटी स्कैन की सुविधा मिलेगी। एमआरआई की सुविधा प्रदेश के सात जिलों में, जबकि सीटी स्कैन की सुविधा 11 जिला अस्पतालों में उपलब्ध होगी।

विज्ञापन


पीपीपी मोड यानी पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप से यह संभव होगा। पंचकूला में सितंबर से यह सुविधा मिलने की उम्मीद है, जबकि अन्य जिलों में भी छह माह के अंदर यह प्रोजेक्ट शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


इसके लिए स्वास्थ्य विभाग मीटिंग कर चुका है और इस प्रोजेक्ट के लिए 15 लोग आगे आए हैं। इसके अलावा विभाग के पास अब भी इच्छुक व्यक्तियों के फोन आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग इस माह के अंतिम सप्ताह तक बिडिंग का समय दिया है। इसके बाद जिसके कम रेट होंगे, उसे इस टेस्ट सेंटर के लिए अधिकृत कर दिया जाएगा। इसके बाद ही टेस्ट के रेट तय होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग देगा जमीन
योजना के मुताबिक टेस्ट सेंटर बनाने के लिए जमीन स्वास्थ्य विभाग देगा और मशीन व डाक्टर पीपीपी के तहत उपलब्ध होेंगे। अभी तक गुड़गांव के सरकारी अस्पताल में ही एमआरआई की सुविधा मिल रही है।

यहां एमआरआई
पंचकूला
कैथल
पानीपत
भिवानी
हिसार
रेवाड़ी
नारनौल
गुड़गांव

यहां सिटी स्कैन
पंचकूला
अंबाला
फरीदाबाद
फतेहाबाद
रोहतक
गुड़गांव
झज्जर
मेवात
पलवल
यमुनानगर
सोनीपत

इनके लिए फ्री सुविधा
कुछ कैटेगरी को फ्री एमआरआई की सुविधा मिलेगी। इनमें बीपीएल कार्डधारक, अर्बन स्लम एरिया के मरीज, शेड्यूल कास्ट, हैंडिकैप भत्ता पाने वाले और रोड एक्सीडेंट में घायल होने वाले शामिल है।


एमआरआई की सुविधा जल्द ही लोगों को मिलेगी। इसे पीपीपी पर दिया जाएगा। विभाग की तरफ से जमीन दिया जाएगा और मशीन व डाक्टर पीपीपी को मुहैया कराने होगें। इस माह के अंतिक सप्ताह तक सब कुछ फाइनल हो जाएगा।
- डा. एनके अरोड़ा, हेल्थ महानिदेशक हरियाणा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed