फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   City Improvement Trust removed encroachment in Pathankot

Pathankot: पूर्व कैबिनेट मंत्री के बेटे के अस्पताल पर चला पीला पंजा, नगर सुधार ट्रस्ट ने अतिक्रमण हटाया

Fri, 27 May 2022 05:33 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 27 May 2022 05:33 PM IST
सार

डॉ. पुनीत का कहना है कि अतिक्रमण नहीं किया गया था। बल्कि, एक ढांचा बनाकर तीमारदारों के बैठने की जगह बनाई थी। ट्रस्ट के आपत्ति जताने के बाद उसे हटा लिया गया है, जो बचा था उसे ट्रस्ट ने खुद हटा दिया। उन्होंने ट्रस्ट की कार्रवाई में पूरा सहयोग किया है। 

विज्ञापन
City Improvement Trust removed encroachment in Pathankot
अतिक्रमण हटाती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विज्ञापन

पठानकोट में नगर सुधार ट्रस्ट ने शुक्रवार को सैली रोड स्थित नवचेतन अस्पताल के अतिक्रमण को हटा दिया। बता दें कि नवचेतन अस्पताल पूर्व कैबिनेट मंत्री मास्टर मोहन लाल के बेटे डॉ. पुनीत शर्मा का है। उन्हें दो महीने पहले नगर सुधार ट्रस्ट ने नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने को कहा था। शुक्रवार सुबह एसडीओ अमृतपाल सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने अतिक्रमण को गिरा दिया। 

वहीं, अस्पताल मालिक डॉ. पुनीत शर्मा का कहना है कि इस कार्रवाई में उन्होंने ट्रस्ट की टीम को पूर्ण सहयोग दिया। इसके बाद टीम सर्कुलर रोड स्थित जोगी बंगला स्कीम में अवैध कब्जा हटाने गई जहां एक परिवार ने टीम का जमकर विरोध जताया और जमीन की मलकियत होने का सबूत दिया। इसके बाद ट्रस्ट की टीम बैरंग लौट आई।
विज्ञापन


एसडीओ अमृतपाल सिंह का कहना है कि लगभग दो माह पहले सैली रोड पर अतिक्रमण हटाने की मुहिम चलाई थी। इस दौरान नवचेतन अस्पताल के अतिक्रमण को हटाने गए तो अस्पताल मालिक ने समय मांगा था। दो माह के समय में डॉ. पुनीत ने 80 फीसदी अतिक्रमण को खुद हटा लिया था लेकिन अभी भी सरकारी भूमि पर ढांचे बने थे। इन्हें शुक्रवार को हटाया गया। उन्होंने कहा कि अभी भी कुछ हिस्से पर ढांचा बना है। अस्पताल मालिक ने आश्वासन दिया है कि वह इसे जल्द ही हटा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
डॉ. पुनीत का कहना है कि अतिक्रमण नहीं किया गया था। बल्कि, एक ढांचा बनाकर तीमारदारों के बैठने की जगह बनाई थी। ट्रस्ट के आपत्ति जताने के बाद उसे हटा लिया गया है, जो बचा था उसे ट्रस्ट ने खुद हटा दिया। उन्होंने ट्रस्ट की कार्रवाई में पूरा सहयोग किया है।
 
जोगी बंगला स्कीम में ट्रस्ट टीम का हुआ विरोध
अस्पताल के अतिक्रमण को हटाने के बाद टीम एसडीओ अमृतपाल सिंह के नेतृत्व में जेसीबी ऑपरेटर ने जोगी बंगला स्कीम में अवैध कब्जे का आरोप लगाकर खुदाई शुरू कर दी। बात का पता चलते ही परिवार मौके पर पहुंचा और काम रुकवा दिया। इस दौरान एसडीओ व परिवार की महिलाओं में बहस हुई। परिवार ने कहा कि नगर सुधार ट्रस्ट उनके साध धक्केशाही कर रहा है। जगह की निशानदेही और जमाबंदी के अनुसार जमीन उनकी है।


हमने केवल आदेश का पालन किया है: एसडीओ
नगर सुधार ट्रस्ट के एसडीओ अमृतपाल सिंह ने कहा जोगी बंगला स्कीम के तहत उक्त परिवार की जो जमीन आई है उसके बदले में उन्हें दूसरे स्थान पर जमीन दी हुई है। शहर के कारोबारी एसपी गुप्ता ने डीसी को शिकायत की थी कि रास्ते पर परिवार ने कब्जा किया है जिसे छुड़वाया जाए। वह डीसी के आदेश का पालन करने गए थे। रास्ते की दोबारा निशानदेही करवाई जाएगी। जो जगह उनकी बनती होगी उन्हें दी जाएगी और जो ट्रस्ट की होगी उस पर ट्रस्ट कब्जा लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed