{"_id":"60e82f6803eb1c206a567640","slug":"cities-of-punjab-got-first-place-in-open-defecation-free-category-in-all-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: देश में सबसे स्वच्छ पंजाब के शहर, ओडीएफ श्रेणी में मिला पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: देश में सबसे स्वच्छ पंजाब के शहर, ओडीएफ श्रेणी में मिला पहला स्थान
Fri, 09 Jul 2021 04:48 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 09 Jul 2021 04:48 PM IST
सार
देश की सभी म्यूनिसिपल इकाईयों को खुले में शौच मुक्त घोषित किए जाने के बाद भारत सरकार ने अब उच्च स्तरीय सर्टिफिकेट जैसे ओडीएफ प्लस और ओडीएफ डबल प्लस के आधार पर राज्यों का मूल्यांकन करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
स्थानीय निकाय मंत्री ब्रहम मोहिंदरा।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में पंजाब के शहर सबसे स्वच्छ हैं। पंजाब ने देश की शहरी स्थानीय इकाईयों (यूएलबी) में ओपन डैफीकेशन फ्री (ओडीएफ) श्रेणी में पहला स्थान प्राप्त किया है। देश में 88.18 प्रतिशत शहरी इकाईयों के मुकाबले पंजाब को 99.38 प्रतिशत अंक मिले हैं। पंजाब की 163 यूएलबी में से 162 यूएलबी को ओडीएफ प्लस और ओडीएफ डबल प्लस दर्जा हासिल हुआ है।
विज्ञापन
पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा ने बताया कि यह प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया में तीसरे पक्ष द्वारा खुले में शौच, व्यक्तिगत, सार्वजनिक और सामुदायिक पाखानों की कार्यशीलता और उनके रखरखाव की स्थिति की जांच करके मूल्यांकन किया जाता है। जिसके अधीन सभी शौचालय गूगल मैप पर होने चाहिए और खुले में शौच नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
मोहिंद्रा ने बताया कि यदि पंजाब की तुलना उत्तरी क्षेत्र के पड़ोसी राज्यों के साथ की जाए तो राज्य की 99.38 प्रतिशत यूएलबी, ओडीएफ प्लस और डबल प्लस प्रमाणित हैं, जिसके मुकाबले दूसरे राज्य पंजाब से पिछड़ गए हैं। उन्होंने बताया कि शहरी पंजाब को 2 अक्तूबर 2018 को ही ओडीएफ घोषित किया गया था जब सभी यूएलबी ने तीसरे पक्ष द्वारा प्रमाणित ओडीएफ की प्रमाणिकता हासिल की थी। यह उन लोगों, जिनके पास घरेलू शौचालय नहीं हैं, को आईएचएचएल (इंडीविजुअल हाउस होल्ड लैटरीन) बनाने और सामुदायिक शौचालय के निर्माण और प्रयोग करने और सार्वजनिक पाखानों के निर्माण और रखरखाव के लिए उत्साहित करने से संभव हुआ है।
विज्ञापन
स्थानीय निकाय मंत्री ने बताया कि देश की सभी म्यूनिसिपल इकाईयों को खुले में शौच मुक्त घोषित किए जाने के बाद भारत सरकार ने अब उच्च स्तरीय सर्टिफिकेट जैसे ओडीएफ प्लस और ओडीएफ डबल प्लस के आधार पर राज्यों का मूल्यांकन करना शुरू कर दिया है। इस प्रक्रिया के दौरान हाल ही में तीसरे पक्ष के मूल्यांकन के द्वारा आवास निर्माण और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा 4374 शहरी स्थानीय इकाईयों का खुले में शौच मुक्त, ओडीएफ प्लस और डबल प्लस प्रमाण पत्र के लिए मूल्यांकन किया गया।
दिल्ली से भी आगे
ओडीएफ श्रेणी में पंजाब ने उत्तर भारत के सभी राज्यों हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली और जम्मू कश्मीर को भी पीछे छोड़ दिया है। ओडीएफ श्रेणी में हिमाचल प्रदेश की 75.40 प्रतिशत (46 /61) यूएलबी ओ.डी.एफ प्लस और डबल प्लस प्रमाणित हैं, जबकि हरियाणा की 81.60 प्रतिशत (71/87), उत्तराखंड की 88.89 प्रतिशत (88/99), जम्मू-कश्मीर की 73.75 प्रतिशत (59/80) और दिल्ली की 80 प्रतिशत (4/5) प्रमाणित हैं।