{"_id":"7feaed5a0456298c9b9652cd73750f6c","slug":"citi-scan-service-started-in-chandigarh-pgi-new-opd-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"PGI: अब न्यू ओपीडी में भी होगा सीटी स्कैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PGI: अब न्यू ओपीडी में भी होगा सीटी स्कैन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 21 Jul 2015 03:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीआई में अब सीटी स्कैन की वेटिंग कम होगी। क्योंकि न्यू ओपीडी में रेडियो डाइग्नोसिस डिपार्टमेंट की ओर से मरीजों के लिए सीटी स्कैन का काम शुरू कर दिया गया है। सोमवार को 11 मरीजों के सीटी स्कैन करवाए गए। ये सभी सीटी स्कैन हेड के थे।
विज्ञापन
डिपार्टमेंट की ओर से बताया गया कि अभी सीटी स्कैन की शुरुआत कर दी गई है। धीरे-धीरे नेहरू हॉस्पिटल का लोड नई मशीन पर शिफ्ट होगा।
15 अगस्त के बाद पॉलिसी तैयार होगी कि ओपीडी में आने वाले मरीजों का सीटी स्कैन कैसे होगा। अभी मरीजों को डेट मिलने के बाद वे तय तारीख पर नेहरू हास्पिटल में आते हैं।
विज्ञापन
नेहरू हास्पिटल में रुपये जमा करवाने के बाद डिपार्टमेंट के डॉक्टर निर्देश लिखते हैं और फिर मरीजों को बस से न्यू ओपीडी में पहुंचाया जाता है। न्यू ओपीडी में सिर्फ एक मशीन है। धीरे-धीरे इसकी क्षमता बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
नेहरू हास्पिटल में तीन मशीनें हैं। तीनों पर क्षमता से ज्यादा सीटी स्कैन होते हैं। एक मशीन एक दिन में 50-60 सीटी स्कैन करती है।
मिलती थी एक महीने की वेटिंगः
पीजीआई में पहले सीटी स्कैन की वेटिंग 25-30 दिन की हो रही थी, लेकिन अब यह सात से दस दिन तक आ गई है। इस समय पीजीआई में छह सीटी स्कैन की मशीनें हो गईं हैं। तीन नेहरू हास्पिटल में, एक एडवांस पीडियाट्रिक्स सेंटर में, एक ट्रामा सेंटर में और एक मशीन न्यू ओपीडी में इंस्टाल हो गई है।