{"_id":"5ebc5a338ebc3e908a717bd5","slug":"citco-should-pay-attention-to-the-salary-of-employees-by-reducing-expenses-chandigarh-news-pkl3750657162","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘खर्चे कम करके कर्मचारियों के वेतन की तरफ ध्यान दे सिटको’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘खर्चे कम करके कर्मचारियों के वेतन की तरफ ध्यान दे सिटको’
विज्ञापन
चंडीगढ़। सिटको की ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने मांग की है कि विभाग अन्य खर्चों में कटौती करके कर्मचारियों की सैलरी की तरफ ध्यान दे। इस संबंध में कमेटी की तरफ से सिटको की मैनेजिंग डायरेक्टर को पत्र भी लिखा गया है। ज्वाइंट एक्शन कमेटी के प्रेम लाल ने बताया कि जिस तरह से होटलों का काम ठप पड़ा है, उसे देखते हुए सिटको के आगे भी कर्मचारियों की सैलरी पर संकट बरकरार रहेगा, इसलिए विभाग को अभी से उसके लिए पुख्ता कदम उठाने की जरूरत है। इसके लिए पहले तो खर्चों में कटौती करने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों को पेट्रोल व मोबाइल का अतिरिक्त खर्चा दिया जा रहा है वह बंद किया जाना चाहिए। साथ ही विभाग द्वारा होटलों में हो रहे अन्य खर्चों में भी कटौती की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली चंडीगढ़ गेस्ट हाउस का खर्चा भी हमेशा सिटको द्वारा ही उठाया जाता है, उसे भी विभाग द्वारा उठाना बंद किया जाना चाहिए, क्योंकि वहां पर अन्य राज्यों के अधिकारी भी ठहरते हैं। इसके अलावा सिटको के कई अधिकारियों के आफिस में दोबारा एयर कंडीशनर लगाने का प्लान चल रहा है, जिसे रदद् किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा जरूरतमंद लोगों तक जो खाना पहुंचाया जा रहा है, वह सिटको के होटलों में बनाया जाना चाहिए, उससे स्टाफ का सही उपयोग हो सकेगा। जब मिड डे मिल तक विभाग तैयार करवा सकता है तो यह खाना तैयार करने में क्या दिक्कत है। उन्होंने प्रबंधन से मांग की है कि इस संकट की घड़ी में इन सभी मांगों की तरफ ध्यान देना चाहिए, ताकि कर्मचारी किसी भी तरह से प्रभावित न हो।