फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ciggrete may be Reason of Disease, Read the Story

ये खबर पढ़ेंगे तो शर्तिया सिगरेट छोड़ देंगे आप

Wed, 04 Feb 2015 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 04 Feb 2015 10:41 AM IST
विज्ञापन
Ciggrete may be Reason of Disease, Read the Story

ये खबर उन लोगों के लिए चेतावनी है जो सिगरेट पीने का मोह छोड़ नहीं पा रहे। मौत आपके नजदीक है। हाइपरटेंशन, कोलेस्ट्राल बढ़ने के साथ यदि आप स्मोकिंग करते हैं तो खून की मुख्य नली फट सकती है। इससे जान भी जाने का खतरा रहता है।

विज्ञापन


मेडिकल भाषा में इसे एब्डोमिनल एरोटिक एनोयरिज्म (एएए) कहते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अक्सर यह बीमारी 60 साल के बाद होती है, लेकिन ऊपर बताए गए लक्षण हो तो इसकी संभावना कम उम्र में भी होती है।
विज्ञापन


पीजीआई के विशेषज्ञ के अनुसार, जब ऐसे लक्षण हो तो हर छह महीने में अल्ट्रासाउंड करवाते रहना चाहिए। अच्छी बात यह है कि दिल्ली को छोड़कर पूरे नार्थ इंडिया में इसका इलाज सिर्फ पीजीआई में उपलब्ध है। वह भी प्राइवेट के मुकाबले आधे रेट में।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमारी के इलाज के दो तरीके

Ciggrete may be Reason of Disease, Read the Story

पीजीआई में आयोजित प्रेस वार्ता में कार्डियोलाजिस्ट डॉ. राजेश विजय वर्गीय, रीनल ट्रांसप्लांट के डाक्टर आशीष शर्मा, प्रो. मुकुट मिन्ज ने बताया कि एयोर्टा नाम की एक खून की नली होती है। इसका काम पूरी बॉडी के साथ किडनी, इन्टेस्टटाइन और लोवर लिंब्स में ब्लड सप्लाई करता है।

उन्होंने बताया कि इसके इलाज के लिए दो तरीके होते हैं। पहला ओपेन सर्जिकल रिपेयर व दूसरा इंडो वस्कुलर की मदद से। दूसरी तकनीक से इलाज करने में मरीज का खून कम बहता है और वह जल्दी ठीक हो जाता है।

विशेषज्ञों ने बताया कि प्राइवेट में इसके इलाज में दस लाख रुपये का खर्चा आता है जबकि पीजीआई में मात्र पांच लाख रुपये में। डाक्टरों का कहना है कि लोगों को अवेयर होने की जरूरत है। अक्सर पेन होने के बाद वे लापरवाही बरतते हैं। ऐसे में तुरंत स्पेशलिस्ट डाक्टरों को दिखाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed