{"_id":"5e0f98d48ebc3e8805379762","slug":"cid-sent-reply-to-haryana-home-minister-anil-vij","type":"story","status":"publish","title_hn":"CID ने गृह मंत्री को भेजा एक लाइन का जवाब, विज भी संतुष्ट, नहीं की कोई विपरीत टिप्पणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CID ने गृह मंत्री को भेजा एक लाइन का जवाब, विज भी संतुष्ट, नहीं की कोई विपरीत टिप्पणी
Sat, 04 Jan 2020 01:25 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 04 Jan 2020 01:25 AM IST
विज्ञापन
गृह मंत्री अनिल विज
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज और सीआईडी चीफ के बीच चल रहे विवाद का भी पटाक्षेप हो गया है। भाजपा आलाकमान के कड़े रुख के बाद विज के तेवर भी एकाएक बदल गए हैं। विधानसभा चुनाव की सीआईडी की जिस रिपोर्ट को लेकर इतना हंगामा हुआ, उस पर विज सीआईडी के एक लाइन के जवाब से संतुष्ट हो गए हैं। इसे भाजपा आलाकमान के निर्देशों का ही असर माना जा रहा है, कि सरकार के भीतर का कोई मामला बाहर नहीं आना चाहिए।
विज्ञापन
सीआईडी प्रमुख की जिस रिपोर्ट को विज ने अधूरा बताते हुए लौटा दिया था, उसे अब उन्होंने एक लाइन के जवाब के साथ स्वीकार कर लिया है। सीआईडी के एडीजीपी की ओर से शुक्रवार को गृह मंत्री को एक लाइन में यह जवाब दिया गया कि विभाग ने विधानसभा चुनाव का हल्का अनुसार कोई विश्लेषण नहीं किया है।
विज्ञापन
रिपोर्ट पर विज ने कोई प्रतिकूल टिप्पणी नहीं की है। उन्होंने कहा कि अगर सीआईडी ने विश्लेषण ही नहीं किया तो फिर क्या कर सकते हैं। गृहमंत्री अनिल विज ने 11 दिसंबर को सीआईडी प्रमुख से विधानसभा चुनाव को लेकर रिपोर्ट मांगी थी। इसके बाद 25 दिसंबर को रिमांडर के माध्यम से गृहमंत्री ने यह रिपोर्ट मांगी, जोकि नहीं मिली।
विज्ञापन
इस पर विज ने सीआईडी प्रमुख अनिल राव से स्पष्टीकरण मांग लिया था। 31 दिसंबर 2019 को उन्हें सीआईडी की ओर से रिपोर्ट भेजी गई, जिसे उन्होंने अधूरा बताकर लौटा दिया था। लेकिन, अचानक बदले राजनीतिक हालात में विज ने एक लाइन की ही रिपोर्ट स्वीकार कर ली है।