{"_id":"65c1d9118310b59acb0d2b2b","slug":"cia-staff-phagwara-police-have-arrested-two-youths-with-illegal-weapons-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapurthala: नाजायज हथियारों के साथ दो गैंगस्टर गिरफ्तार, पैसों की खातिर लोगों को करते थे टारगेट, कार भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kapurthala: नाजायज हथियारों के साथ दो गैंगस्टर गिरफ्तार, पैसों की खातिर लोगों को करते थे टारगेट, कार भी बरामद
Tue, 06 Feb 2024 12:30 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 06 Feb 2024 12:30 PM IST
सार
पकड़े गए आरोपी नवजोत ने अपना गैंग बनाया हुआ है जिसमें 7-8 लोग शामिल हैं। नवजोत सिंह के खिलाफ थाना सिटी कपूरथला में सात केस दर्ज हैं जबकि करण के खिलाफ थाना सिटी कपूरथला में लड़ाई झगड़ा व लूटपाट के तीन केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीआईए स्टाफ फगवाड़ा की पुलिस ने नाजायज हथियारों सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी कपूरथला वत्सला गुप्ता ने बताया कि सीआईए स्टाफ फगवाड़ा के इंस्पेक्टर बिसमिन सिंह के नेतृत्व में लूटपाट व चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो गैंगस्टरों नवजोत सिंह उर्फ मनी बाबा और करण दोनों निवासी कपूरथला को गिरफ्तार किया।
नवजोत के कब्जे से 32 बोर का पिस्टल व 20 कारतूस और करण के कब्जे से एक देसी पिस्तौल 315 बोर व स्विफ्ट कार बरामद की गई है।
एसएसपी ने बताया कि नवजोत ने अपना गैंग बनाया हुआ है जिसमें 7-8 लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यह आरोपी पैसे के लिए लोगों को टारगेट करते हैं व कई जगह इन्होंने हवाई फायर भी किए हैं। उन्होंने बताया कि नवजोत सिंह के खिलाफ थाना सिटी कपूरथला में लड़ाई झगड़े व लूटपाट के 7 केस दर्ज हैं जबकि करण के खिलाफ थाना सिटी कपूरथला में लड़ाई झगड़ा व लूटपाट के तीन केस दर्ज हैं।
उन्होंने बताया कि यह लोग यूपी से नाजायज असला लेकर आए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर उनका पांच दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। पत्रकारवार्ता में एसपी फगवाड़ा रूपिंदर कौर भट्टी, डीएसपी जसप्रीत सिंह, सीआईए इंचार्ज बिसमिन सिंह मौजूद थे।