फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CIA chief and his son attacked by neighbors

Chandigarh News: सीआईए प्रधान और उनके बेटे पर पड़ोसियों ने किया हमला

Wed, 22 Nov 2023 01:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
CIA chief and his son attacked by neighbors
चंडीगढ़। चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (सीआईए) के प्रधान और नगर निगम के पूर्व मनोनीत पार्षद एमपीएस चावला (72) और उनके बेटे पर देर रात पड़ोसियों ने हमला कर दिया। इसमें पूर्व पार्षद के बेटे के सिर, कान और आंख-नाक के पास चोट आई और खून बहने लगा। उसे देर रात मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। आरोपियों ने बीते 19 नवंबर को कारोबारी एमपीएस चावला के सेक्टर-33 स्थित घर के गेट पर वारदात को अंजाम दिया। सेक्टर 34 थाना पुलिस ने पड़ोसी जयंत व दो महिलाओं के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। वह जयंत की मां और बहन बताई जा रही हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ जानबूझकर चोट पहुंचाने, आपराधिक स्तर पर रास्ता रोकने और धमकाने की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता चावला ने बताया कि घटना वाली रात उनके घर रिश्तेदार आए थे। वह देर रात कमरे में करीब एक बजे टीवी देख रहे थे। बच्चे बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी का फोन आया कि उनके घर पटाखों का शोर हो रहा है। उन्होंने बच्चों से पूछा तो पता चला कि पटाखे नहीं फोड़े। फिर भी उन्होंने बच्चों को शोर मचाने से रोक दिया। इसके बाद गेट के पास दोनों महिलाएं और जयंत आकर बहस करने लगे। बात बढ़ने पर जयंत ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्हें बचाने आए उनके बेटे पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। इसमें उन्हें व उनके बेटे को चोटें आईं। पुलिस ने पिता-पुत्र को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed