{"_id":"645d04fd2b6871372150a696102d9799","slug":"chutala-om-chautala-ajay-chautala-highcourt-chautala-pension-case-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौटाला पिता-पुत्र की पेंशन के खिलाफ याचिका वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौटाला पिता-पुत्र की पेंशन के खिलाफ याचिका वापस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 06 Feb 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला और उनके पुत्र पूर्व विधायक अजय चौटाला की पेंशन रोकने की मांग को लेकर दायर याचिका वापस ले ली गई है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने कहा है कि पहले यह मामला अधिकृत अथॉरिटी के पास यानी विधानसभा सचिवालय के पास उठाया जाना चाहिए था।
विज्ञापन
इस पर याचिकाकर्ता एडवोकेट एचसी अरोड़ा ने याचिका वापस ले ली। अरोड़ा ने आरोप लगाया था कि हरियाणा लेजिस्लेटिव एसेंबली सैलेरी, ग्रेच्युटी एंड पेंशन एक्ट के तहत किसी प्रतिनिधि को उस अवधि की पेंशन नहीं दी जा सकती, जिस अवधि के लिए कोर्ट अयोग्य ठहरा चुकी हो। इस दलील के साथ पेंशन बंद करने की मांग की गई थी।
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने कहा है कि पहले यह मामला विधानसभा सचिवालय के समक्ष उठाया जाना चाहिए था। इस पर अरोड़ा ने अधिकृत अथॉरिटी के पास मामला उठाने की छूट देने की मांग करते हुए याचिका वापस लेने का आग्रह किया। हाईकोर्ट ने याचिका डिसमिस्ड ऐज विड्रान कर दी।
विज्ञापन