फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Christmas celebration programmes in chandigarh hotels and clubs

क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए चंडीगढ़ तैयार, क्लब-रेस्टोरेंट और होटलों में खास इंतजाम, लुत्फ उठाएं

Tue, 24 Dec 2019 03:04 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 24 Dec 2019 03:04 PM IST
विज्ञापन
Christmas celebration programmes in chandigarh hotels and clubs
फाइल फोटो
रेस्टोरेंट और क्लबों में इंट्री करते ही सेंटा क्लाज और जिंगल के साथ आपका स्वागत.. फिर डांस, म्यूजिक और मस्ती। यह है सिटी ब्यूटीफुल की क्रिसमस की तैयारी। क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए चंडीगढ़ तैयार है। चाहे चंडीगढ़ प्रशासन के होटल हों या फिर सिटी के रेस्टोरेंट और क्लब, सभी में क्रिसमस की धूम है। क्लबों ने डीजे का इंतजाम किया है रेस्टोरेंट और होटल भी पीछे नहीं हैं।
विज्ञापन


कई होटलों, रेस्टोरेंट और क्लबों ने क्रिसमस पार्टी के लिए स्पेशल मेन्यू लांच किया है। इसके साथ क्रिसमस पर छह सौ रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक के पैकेज पर आप सिटी के क्लबों होटलों में क्रिसमस का आनंद ले सकते हैं। साथ ही एलांते मॉल और मार्केट में क्रिसमस पर विशेष ऑफर की धूम है। यहां पचास फीसदी तक डिस्काउंट दिया जा रहा है।
विज्ञापन


एलांते में क्रिसमस कार्निवाल
एलांते मॉल में नॉर्थ पोल थीम का डेकोर किया गया है। यहां पर सांता क्लाज सभी बच्चों को उपहार वितरित करेंगे। इसके साथ ही मॉल में विशाल क्रिसमस ट्री, बारहसिंगों और स्लीव्स, आर्टिफिशियल बौने, जिंजरब्रेड कुकीज, कैंडी गन्ने की सजावट भी की गई है। इसमें परिवार के साथ तस्वीरें क्लिक करवाने के लिए स्पेशल ऑफर दिया गया है। यह क्रिसमस बाजार 24 और 25 दिसंबर को लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल ने लांच किया स्पेशल मेन्यू
चंडीगढ़ सेक्टर-7 में स्थित सोशल ने क्रिसमस के मौके पर खास डीजे को बुलाया है। इसके साथ ही नौ प्रकार की नई डिश को इंट्रोड्यूस किया है। इसके साथ ही पांच नए ड्रिंक्स, कस्टर्ड चाकलेट और नट्स के साथ परोसे जाने वाले सिजलिंग प्लम केक को भी खास तौर से तैयार किया गया है।

ढाबा में परफार्म करेंगे दो डीजे
सेक्टर-7 स्थित ढाबा बाई क्लेरिजेस में क्रिसमस के मौके पर डीजे नाइट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें डीजे तरुण और सनी अपना जलवा बिखेरेंगे। ढाबा के मैनेजर विजय ने बताया कि क्रिसमस पर पार्टी के साथ ही लोग फूड को ज्यादा इंज्वाय करते हैं इसलिए फूड मेन्यू को बेहतरीन बनाया गया है। उन्होंने बताया कि आला कार्ट मेन्यू रखा गया है। जिससे लोग आसानी से अपनी च्वाइस कर सकें।

पार्टी में आएं, फ्री सर्विस से जाएं
चंडीगढ़ के तमजारा क्लब में महिलाओं के लिए फ्री सेवाएं दी जा रही हैं। इसमें फ्री ऊबर सर्विस होंगी। यह महिलाओं की सेफ्टी के लिए किया जा रहा है। इस नाइट पार्टी में डीजे विर्क आएंगे। तमजारा के मैनेजर धीरज कुमार ने कहा कि तमजारा में क्रिसमस की पार्टी के साथ ही सुरक्षा का भी खास ध्यान रखा गया है।


होटल होमटेल में एक हजार में लीजिए आनंद
चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया के होटल होमटेल में एक हजार रुपये का पैकेज दिया गया है। होटल को क्रिसमस के लिए खास तौर से तैयार किया गया है। जैसे ही आपकी होटल में एंट्री होगी तो सेंटा क्लाज आपका स्वागत करेंगे और उसके बाद आप होटल के स्पेशल रेस्टोरेंट में डाइनिंग का मजा ले सकते हैं। होटल के अधिकारी सुनेज मेहता ने कहा कि होटल में पार्टी को लेकर जबरदस्त इंक्वायरी आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed