फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   China's banned falun gong's books also in book fair

चीन की किताबें पढ़नी हैं तो परेड ग्राउंड आएं

Mon, 18 Nov 2013 11:07 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 18 Nov 2013 11:07 AM IST
विज्ञापन
China's banned falun gong's books also in book fair
परेड ग्राउंड में लगे बुक फेयर में चीन में प्रतिबंधित साधना फालुन गोंग से जुड़ी किताबें भी हैं।
विज्ञापन

 
स्टाल में मौजूद फालुन दाफा से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि फालुन दाफा (फालुन गोंग) कोई किताब नहीं बल्कि एक साधना अभ्यास है। यह मन और शरीर के लिए किया जाता है।

उनका दावा है कि इसके पांच सरल व्यायाम करने से मन को पूर्णतया शांति मिलती है और शरीर पूरी तरह से स्वस्थ हो जाता है।

उन्होंने बताया कि यह विधि सबसे पहले चीन में साल 1992 में सार्वजनिक की गई थी। चीन के ली होंगजी इस विधि को फालुन दाफा के नाम से लोगों के बीच लेकर आए थे।
विज्ञापन


बताया जाता है कि कुछ ही सालों में इसके करोड़ों अनुयायी बन गए। इससे चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ने समझा कि फालुन गोंग से लोगों के मन पर कब्जा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद साल 1999 में इस साधना अभ्यास पर चीन में रोक लगा दी गई। अब भी यह चीन में पूरी तरह से बैन है। उसके बाद भारत में परिचय कराया गया, लेकिन यहां पर इसे फालुन दाफा के नाम से जाना जाता है।

आध्यात्मिक विकास और ज्ञान प्राप्ति का पथ :
फालुन दाफा से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि यह एक सरल साधना है। यह आध्यात्मिक विकास व ज्ञान प्राप्ति का एक पथ है। इसे सभी उम्र के लोग आसानी से कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इसे दो भागों में बांटा जा सकता है। पहला मन की साधना व दूसरा शरीर की साधना। मन की साधना के कई पहलू है।

इनमें दुर्व्यवहार को छोड़ना, लाभ और हानि की समझ, मोहभावों का त्याग और अंत में सत्य, करुणा और सहनशीलता से आत्मसात होना शामिल है। दूसरा चरण शरीर की साधना है।


इनमें कुछ सरल व्यायाम है। इनके करने से शरीर शांत होता है और शक्ति का संचार होता है। बुक फेयर में फालुन दाफा की दो किताबें हैं।

पहली फालुन गोंग और दूसरी जुआन फालुन। बुक फेयर में आयोजक साधना का अभ्यास भी करवा रहे हैं। स्टाल में लोगों की काफी भीड़ भी जुट रही है।

योग से काफी अलग :
फालुन दाफा से जुड़े लोगों ने बताया कि यह योग से काफी अलग है। योग में कई तरह के व्यायाम होते हैं जबकि इसमें मात्र पांच प्रकार के व्यायाम हैं। इनके करने से ही मन को शांति मिलती है और शरीर को शक्ति मिलती है।

यहां कराया जा रहा अभ्यास :
इस समय दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू , कोच्चि, पुडुचेरी, नागपुर, पुणे, गुड़गांव, तिरुवनंतपुरम और हैदराबाद में फालुन दाफा का अभ्यास कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed