फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Children wards will set up in all CHCs in Haryana

तीसरी लहर से निपटने की तैयारी: हरियाणा में सभी सीएचसी में बनेंगे बच्चों के वार्ड, एक एंबुलेंस रहेगी तैनात

Fri, 04 Jun 2021 03:26 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 04 Jun 2021 03:26 AM IST
सार

कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने की तैयारी हरियाणा सरकार ने शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अधिकारियों से स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने को कहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ऑक्सीजन बेडों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। वहीं 24 घंटे एक एंबुलेंस भी तैनात रहेगी।

विज्ञापन
Children wards will set up in all CHCs in Haryana
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर हरियाणा में सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) स्तर पर बच्चों के वार्ड बनेंगे। अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं को भी बढ़ाया जाएगा। हर सीएचसी पर लाइफ सपोर्ट सिस्टम से लैस एक एंबुलेंस 24 घंटे तैनात रहेगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी डीसी के साथ गुरुवार को बैठक में यह निर्णय लिया। उन्होंने धरातल पर स्वास्थ्य सुविधाएं बढाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतनी है। कोरोना के नए मरीजों की संख्या काफी कम होने के बावजूद कोविड प्रोटोकॉल का पालना करना है। 
विज्ञापन


उन्होंने डीसी से दूसरी लहर के दौरान आई कठिनाइयों एवं उनसे पार पाने के लिए किए गए प्रबंधों के बारे में जाना। साथ ही तीसरी लहर की आशंका के प्रति सभी को सचेत रहने को कहा। उन्होंने कहा कि अगर सीएचसी स्तर पर कमरे बनाने की आवश्यकता महसूस हो तो योजना बनाकर जल्द काम करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी में ऑक्सीजन बेड की संख्या भी बढ़ाई जाए। फील्ड में सर्वे कर रही टीमों को अलर्ट रखें व आवश्यकता पड़े तो सर्वे का दूसरा राउंड भी करवाएं। आयुष वेलनेस सेंटर पर सुविधाएं बढ़ाई जाएं ताकि लोग कम से कम बीमार पड़ें। लोग निरोगी रहें, इसके लिए आयुर्वेद, योग आदि पर फोकस करते हुए बजट की व्यवस्था करें। 

योजना पर बजट खर्च होगा तो लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत भी होंगे और बीमार कम पड़ेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार पहचान पत्र सरकार की बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है। इसकी उपयोगिता को देखते हुए केंद्र सरकार अन्य राज्यों में भी लागू करवाने के लिए कार्य कर रही है। आय सत्यापन के कार्य में तेजी लाई जाए।

निर्मोही होकर काम करने का दिया मंत्र
मुख्यमंत्री ने जिला उपायुक्तों से कहा कि अपने-अपने जिलों में संवेदनशील टीमें बनाकर काम करें। कार्य स्थान के प्रति निर्मोही होकर लगाव के साथ काम करने का स्वभाव बनाएं। टीम को अच्छे से साथ लेकर चलेंगे तो काम भी अच्छा होगा। एक व्यक्ति कभी भी बहुत बड़ा काम नहीं कर सकता लेकिन टीम असंभव काम को भी संभव बना देती है।

एक-एक भूमि की जानकारी पोर्टल पर करें अपडेट 
मुख्यमंत्री ने कहा मेरी 'फसल-मेरा ब्योरा' योजना को पूर्ण तब माना जाएगा जब एक-एक इंच भूमि की जानकारी पोर्टल पर अपडेट होगी कि किस एकड़ व क्षेत्र में कौन सी फसल की बिजाई की हुई है। खेत की उर्वराशक्ति बढ़ाने के लिए यदि कोई किसान खेत खाली रखता है तो उसे भी प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की सरकार की योजना है। इस योजना को विस्तृत करने की दिशा में काम चल रहा है।

निजी अस्पतालों का रेंडम ऑडिट
मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक के बाद कहा कि कुछ निजी अस्पतालों के इलाज के लिए अधिक राशि लेने की शिकायतें मिली हैं। निजी अस्पतालों का रेंडम ऑडिट किया जाएगा। इसके लिए जिला स्तर कमेटियां बनाई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed