फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Children mesmerized with Odissi and Sambalpuri dance

Chandigarh News: बच्चों ने ओडिसी और संभलपुरी नृत्य से मोहा मन

Wed, 02 Apr 2025 02:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Children mesmerized with Odissi and Sambalpuri dance
चंडीगढ़। सेक्टर-31 के श्री जगन्नाथ मंदिर में मंगलवार को उत्कल दिवस मनाया गया। इस मौके पर चंडीगढ़ प्रशासन के वित्त सचिव दिप्रवा लाकड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान उत्कल सांस्कृतिक संघ से जुड़े परिवार के बच्चों ने बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में 10 वर्ष से 20 वर्ष के बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में प्रस्तुति के लिए बच्चों ने कई दिनों तक मंदिर में अभ्यास किया।
विज्ञापन

उत्कल सांस्कृतिक संघ के सांस्कृतिक सचिव अनिल मलिक ने बताया कि इस दौरान ओडिसी नृत्य और संभलपुरी नृत्य ने लोगों का मन मोहा। ओडिसी नृत्य में भगवान श्री जगन्नाथ का गुणगान किया। इसमें आरोही मलिक, अनुशा और शरण्या ने भावपूर्ण प्रस्तुति दी। संभलपुरी नृत्य में भी आरोही मलिक और शरण्या ने भूमिका निभाई। इस मौके पर श्री कृष्ण लीला दिखाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई।
विज्ञापन

अनिल मलिक ने बताया कि कार्यक्रम में संघ के चेयरमैन डॉ. डी बेहड़ा, प्रधान डॉ. आरके रथो, उपाध्यक्ष डॉ. सुशांत साहू और बीके भंज, संयुक्त सचिव बी पात्रा सहित बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed