फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Congress Delhi rally 22 leaders from Haryana appointed as in-charges

कांग्रेस की दिल्ली रैली: हरियाणा के 22 नेताओं को बनाया प्रभारी, एक नवंबर को रामलीला मैदान में होगी रैली

Thu, 22 Oct 2026 09:38 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Thu, 22 Oct 2026 09:38 AM IST
सार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की ओर से यह रैली आयोजित की जा रही है। कांग्रेस ने इसे वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान का हिस्सा बताया है।

विज्ञापन
Congress Delhi rally 22 leaders from Haryana appointed as in-charges
राव नरेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस ने एक नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली वोट बचाओ, देश बचाओ मेगा राष्ट्रीय रैली की तैयारियां तेज कर दी हैं। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रैली में प्रदेश की भागीदारी सुनिश्चित करने और तैयारियों की निगरानी के लिए विभिन्न जिलों में प्रभारियों की नियुक्ति की है। 

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की ओर से 22 अक्तूबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सांसदों, विधायकों, पूर्व सांसद और एआईसीसी सदस्य सहित 22 नेताओं को जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की ओर से यह रैली आयोजित की जा रही है। कांग्रेस ने इसे वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान का हिस्सा बताया है। पार्टी का लक्ष्य रैली को सफल बनाने के लिए प्रदेशभर में तैयारियां करना और कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी
सूची के अनुसार, रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा को सोनीपत, सांसद जयप्रकाश को झज्जर, सांसद सतपाल ब्रह्मचारी को रोहतक, सांसद वरुण मुलाना को गुरुग्राम, राज्यसभा सदस्य कर्मवीर बौद्ध को कुरुक्षेत्र, पंचकूला विधायक चंद्रमोहन को सिरसा, विधायक शकुंतला खटक को हिसार, विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया को नूंह, विधायक रामकरण काला को फतेहाबाद, विधायक शीशपाल केहरवाला को रेवाड़ी और विधायक कुलदीप वत्स को चरखी दादरी का प्रभारी बनाया गया है।

इसी तरह विधायक इंदुराज नरवाल को जींद, विधायक विकास सहारण को फरीदाबाद, विधायक आदित्य सुरजेवाला को भिवानी, विधायक विनेश फोगाट को यमुनानगर, विधायक गोकुल सेतिया को पानीपत, विधायक जस्सी पेटवाड़ को महेंद्रगढ़, राजबीर फरटिया को पलवल, विधायक बलराम डांगी को कैथल, पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह को अंबाला और एआईसीसी सदस्य दिव्यांशु बुद्धिराजा को पंचकूला की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


प्रदेश प्रभारी संजय दत्त के मुताबिक कांग्रेस ने इन नियुक्तियों के जरिए रैली की तैयारियों को व्यवस्थित करने और हर जिले से कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने की जिम्मेदारी संबंधित नेताओं को दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed