फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Children Literature Fest in Kalagram Chandigarh

बच्चों का लिटरेचर फेस्ट, यहां कराएं रजिस्ट्रेशन

Tue, 06 Jan 2015 03:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 06 Jan 2015 03:20 PM IST
विज्ञापन
Children Literature Fest in Kalagram Chandigarh

जिनकी प्रेरणादायक किताबें पढ़कर आपके बच्चे जीवन में आगे बढ़ते हैं, अब आप उन लेखकों से भी रूबरू हो सकेंगे। यह मौका मिलेगा चंडीगढ़ चिल्ड्रेंस लिट्रेचर फेस्टिवल (सीसीएलएफ) में। इसका आयोजन दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल द्वारा अदब फाउंडेशन के सहयोग से 30 और 31 जनवरी तक कलाग्राम में किया जाएगा।

विज्ञापन


बाल साहित्य लेखिका एवं फेस्टिवल की निदेशक अनीता रॉय ने होटल अरोमा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह जानकारी दी। अनीता राय ‘यंग जुबां’ की सीनियर कमीशनिंग एडिटर हैं और बोकारो चिल्ड्रेंस लिट्रेचर फेस्टिवल की संस्थापक निदेशकों में से एक हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस फेस्टिवल के दौरान बाल साहित्य में पुरस्कार विजेता लेखक, इलस्ट्रेटर्स और एनीमेटर्स साहित्यिक उपलब्धियों की जानकारी देंगे। इस फेस्ट में ‘बडिंग राइटर्स’ कंपटीशन होगा, जिसे दो वर्गों में बांटा जाएगा। पहले वर्ग में 10-13 साल के बच्चों और दूसरे वर्ग में 14-16 साल की उम्र के स्कूली बच्चों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे पांच विषय-शॉर्ट स्टोरी, ह्यूमर, पोइट्री, साइंस फिक्शन/फेंटासी और पर्सनल एस्से/मेमॉयर में से किसी पर कहानी बना सकते हैं। सर्वश्रेष्ठ कहानी को प्रकाशित करवाया जाएगा। इन दोनों वर्गों में से दो लेखकों को बेस्ट-इन-ग्रेड चुनकर पुरस्कृत किया जाएगा। childrenliteraturefestival@gmail.com पर करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

ये पहुंचेंगे फेस्टिवल में
अनुष्का रविशंकर
बाल साहित्य लेखन में पुरस्कार विजेता अनुष्का रविशंकर इसी समारोह में अपनी किताब ‘टाइगर ऑन ए ट्री’ के साथ शिरकत करेंगी। वह 10 किताबें लिख चुकी हैं।

पारो आनंद

बच्चों और युवाओं के लिए 18 किताबें लिख चुकीं पारो आनंद 13 भाषाओं में 11 भारतीय प्रदेशों में दुनिया का सबसे लंबा अखबार (850 मीटर लंबा) निकालने में तीन हजार बच्चों की मदद करने के कारण वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर हैं। वह  भी यहां मौजूद होंगे। वह अपनी किताब ‘नो गन्स एट माई सन्स यूनरल’ के बारे में चर्चा करेंगी।

पायल कपाड़िया
पायल कपाड़िया बच्चों को अपनी किताब ‘हॉरिड हाई’ के बारे में बताएंगी। वह विशा वोजाराइटर के लिए 2013 क्रॉसवर्ड बुक अवार्ड (चिल्ड्रन्स लिटरेचर) विजेता हैं।

सुमित बासू

समित बासु अपनी किताब ‘टेरर ऑफ द टाइटेनिक’ पर चर्चा करते नजर आएंगे। समित स्क्रीन राइटर भी हैं।

नताशा शर्मा

‘अकबर एंड द ट्रिकी ट्रेटर’ की लेखक नताशा शर्मा भी आएंगी। वह लक्की, यक्की, मक्की जैसी बेहद चर्चित किताब लिख चुकी हैं। एक स्वतंत्र फिल्म निर्माता एवं दिल्ली स्थित इलस्ट्रेटर प्रिया कुरियन अपने उपन्यास ‘व्हेन अली बिकेम बजरंग बली’ के अंश पढ़कर सुनाएंगी।

हिमांजलि शंकर

हिमांजलि शंकर ‘द स्टूपेंडस टाइम टेलिंग सुपर डॉग रॉउजू’ के बारे में बताएंगी और पायल धर ‘शेडो इन एटरनिटी’ पर चर्चा करेंगी।
 
मनोरंजन का भी लगेगा तड़का
सीसीएलएफ-15 में न सिर्फ बाल साहित्य लेखकों का जमावड़ा होगा, बल्कि एक बेहद मनोरंजक कार्यक्रम भी होगा। बच्चों को क्रियाशील लेखन, बुक मेकिंग, बुक रिव्यू, मातृभाषा को लोकप्रिय बनाने, थियेटर, कला/हस्तकला और कविता लेखन आदि का भी मौका मिलेगा।


अदब फाउंडेशन के चेयरमैन मितुल दीक्षित ने कहा कि इस समारोह में कॉमिक बुक एंड ग्राफिक नॉवेल्स पर ज्यादा ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। अभिभावकों के लिए भी कहानी के माध्यम से बच्चों के साथ मजबूत रिश्ता दर्शाने वाला सत्र आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed