{"_id":"c5a9fafdc8a03ff72ed8f3ef270934b9","slug":"childern-theatre-festival-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिल्ड्रन थियेटर फेस्टिवल के अंतिम दिन 4 नाटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिल्ड्रन थियेटर फेस्टिवल के अंतिम दिन 4 नाटक
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़
Updated Tue, 09 Sep 2014 03:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सरकारी स्कूलों के छात्रों का चिल्ड्रन थियेटर फेस्टिवल सोमवार को चार रोचक कहानी के साथ समाप्त हुआ।
विज्ञापन
प्लाजा सेक्टर-17 में शाम पांच बजे प्रस्तुत किए चार नाटकों में बच्चों के दर्द और उनकी अनसुनी बातों को बयां किया गया, तो कुछ नाटक ने समाज में महिलाओं के प्रति हो रहे अत्याचार छेड़छाड़ के मामले और शिक्षा व्यवस्था पर कटाक्ष किया। चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी सेक्टर-34 की ओर से यह फेस्टिवल पेश किया गया।
फेस्टिवल के आखिरी दिन ‘ज्ञान है तो जहान’, ‘ये मेरा इंडिया’, आइना बच्चों का और ओल्ड करेक्टर नई कहानी नाटक पेश किए गए।
‘ये मेरा इंडिया’ में किया एजुकेशन सिस्टम पर कटाक्ष
निर्देशक करण गुलजार के निर्देशन में सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-15 के 30 छात्रों ने ‘ये मेरा इंडिया’ नाटक पेश किया गया। इसमें बच्चों ने समाज में महिलाओं के प्रति हो रहे अत्याचार, छेड़छाड़ के मामले, तेजाब फेंकने के हादसे और एजूकेशन सिस्टम पर कटाक्ष किया। साथ ही नाटक की कहानी में प्राइवेट स्कूल को एक दुकान मात्र दिखाया गया, जहां पैसे देने पर डिग्री मिल जाती हैं। सरकारी स्कूलों के छात्रों की हालत भी दिखाई, जिनमें न शिक्षक और न ही अभिभावक कदर करते हैं।
विज्ञापन
ज्ञान है तो जहान नाटक में ज्ञान का महत्व दिखाया
निदेशक अभिमन्यु के निर्देशन में सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-22 के 32 छात्रों ने ‘ज्ञान है तो जहान’ नाटक का मंचन किया। इसकी कहानी में ज्ञान के महत्व दिखाया गया।
विज्ञापन
निर्देशक जसवीर ने दिखाया ‘आइना बच्चों का’
निर्देशक जसवीर ने सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-44 के 30 बच्चों ने ‘आइना बच्चों का’ नाटक दिखाया। इसमें बाल मजदूरी, कन्या भ्रूणहत्या और बच्चों की बातें न सुनने को दिखाया गया। नाटक में बच्चों पर पढ़ाई के बोझ को भी खूबसूरती से पेश किया गया।
दर्शकों से सवाल: हर बच्चे में अलग टैलेंट, तो मुकाबला क्यों
विनोद भारती के निर्देशन में ‘ओल्ड करेक्टर नई कहानी’ नाटक को सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-27 के 27 छात्रों ने पेश किया। इस नाटक की कहानी में कछुआ और खरगोश की दौड़ को नए अंदाज में दिखाया गया। इसमें लोगों की सोच को बदलने का आग्रह किया गया। नाटक में दिखाया गया कि हर बच्चे में नया टैलेंट है और उनके बीच कोई मुकाबले नहीं होने चाहिए। अंत में दर्शकों से कलाकारों ने सवाल किया कि हर बच्चे में अलग टैलेंट है तो मुकाबला क्यों किया जाता है।