{"_id":"5eb5afc08ebc3e903a5782ff","slug":"child-learning-to-ride-bicycle-gets-crushed-death-chandigarh-news-pkl374628388","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल चलाना सीख रहे मासूम को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल चलाना सीख रहे मासूम को कुचला, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। मलोया कॉलोनी में साइकिल चलाना सीख रहे एक 5 वर्षीय बच्चे को भार वाहक (छोटा हाथी) ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह लहूलुहान हो गया। घटना के बाद चालक ने बच्चे को अपनी गाड़ी से जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मलोया निवासी तनवीर के रूप में हुई है। मलोया थाना पुलिस ने आईपीसी 279 और 304 ए के तहत मामला दर्ज कर चालक लविश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
घटना वीरवार रात की है। गुलशन कुमार मलोया कॉलोनी के मकान नंबर 3343 में परिवार समेत रहते हैं। वह ऑटो ड्राइवर है। वीरवार रात गुलशन कुमार का 5 वर्षीय बेटा तनवीर घर के बाहर साइकिल चलाना सीख रहा था। इस दौरान तनवीर मकान नंबर 3281 के पास पहुंचा तो भार वाहक (छोटा हाथी) पीबी10 जीडब्लू 8473 ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद आनन-फानन में तनवीर को अस्पताल पहुंचाया गया। मलोया थाना पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस जांच में सामने आया कि तनवीर दो भाइयों में सबसे छोटा था।