{"_id":"23f5bb4a591611bfbd652d4e3edbb779","slug":"child-killed-in-hot-weather","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी का कहर जारी, डेढ़ साल की मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी का कहर जारी, डेढ़ साल की मासूम की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Tue, 10 Jun 2014 07:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र में पारा 44 डिग्री तक पहुंच गया है। सोमवार रात पठानकोट में गर्मी से डेढ़ साल की एक मासूम ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हरियाणा के भिवानी की तहसील दादरी के गांव जावा निवासी डेढ़ वर्ष की अनामिका पुत्री भूदेव के दादा सूबेदार नरेंद्र सिंह ममून कैंट में सेना की 89 आर्म्ड यूनिट में तैनात हैं।
विज्ञापन
बच्ची के माता-पिता उसे साथ लेकर 21 मई को नरेंद्र सिंह के पास आए थे। इसी बीच लू की चपेट में आने से वह बीमार हो गई। पिछले तीन दिनों में उल्टी-दस्त से उसकी हालत और गंभीर हो गई। शहर के निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था जहां से उसे सोमवार को रेफर कर दिया गया। सेना के अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
ममून पुलिस के एएसआई धर्मजीत सिंह ने बताया कि बच्ची के पिता भूदेव के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। सिविल अस्पताल के डा. एमएल अत्री का कहना है कि गर्मी में दिन में कम ही बाहर निकलें। हल्के-फुल्के कपड़े पहनें और खूब पानी पिएं।